Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सीएम मनोहर लाल प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, कहा- 'हमारी योजनाओं की इस साल करेंगे डिलीवरी'

दिल्ली से चंडीगढ़ वापस लौटे सीएम मनोहर लाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हमारी योजनाएं चल रही हैं उनकी डिलीवरी देने का समय है। इसके साथ ही उन्होंने 22 दिसंबर अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर घर में दीपक जलाने की अपील की है। साथ ही 60 हजार युवाओं को रोजगार देने की भी बात कही है।

By Anurag Aggarwa Edited By: Deepak SaxenaUpdated: Mon, 01 Jan 2024 05:44 PM (IST)
Hero Image
सीएम मनोहर लाल प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दिल्ली से जन शताब्दी ट्रेन के जरिए सीएम मनोहर लाल चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जो हमारी योजनाएं चल रही हैं, उसकी डिलीवरी देने का ये साल है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि साल 2024 राज्य सरकार की योजनाओं की डिलीवरी देने का साल है। पिछले चार सालों में जन कल्याण की खूब योजनाएं बनाई गई। इनमें केंद्र व राज्य सरकार दोनों की योजनाएं शामिल हैं। भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का पांचवां साल पूरा होने में 2024 तक का समय है। इसलिए सरकार की कोशिश होगी कि हमने पिछले सालों में जितनी भी योजनाएं तैयार की हैं, उनका अधिकाधिक लोगों को त्वरित लाभ मिले।

सीएम शताब्दी रेलगाड़ी से वापस लौटे चंडीगढ़

मुख्यमंत्री मनोहर लाल नये साल के पहले दिन सोमवार को चंडीगढ़ में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री शनिवार को शताब्दी रेलगाड़ी से नई दिल्ली गए थे और सोमवार को शताब्दी से ही वापस चंडीगढ़ लौटे। इस दौरान उनकी केंद्रीय नेताओं से मुलाकात हुई तथा उन्होंने कई कार्यक्रमों में भी भागीदारी की। मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं की सही मायने में डिलीवरी देने का यही वर्ष है।

ये भी पढ़ें: Haryana: SYL मुद्दे पर अभय चौटाला बोले 'बंद कर देंगे दिल्ली का पानी'... भाजपा-कांग्रेस और जजपा पर कही ये बड़ी बात

नव वर्ष की सीएम मनोहर लाल ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश की जनता को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि साल 2024 सबके जीवन में खुशहाली लाए। 2023 अच्छे अनुभव के साथ बीता है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियां देने की जो प्रक्रिया आरंभ की है, उसे जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग को कहा गया है। इस साल राज्य के करीब 60 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलनी हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि इनमें चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां भी शामिल हैं। प्रदेश के कोने-कोने से अलग-अलग माध्यम से विकास कार्यों की काफी डिमांड आ रही है। उसे जल्दी पूरा करने के लिए काम किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कोरोना के कारण दो साल में हुआ कम काम: सीएम मनोहर लाल

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना का असर दो साल तक रहा है, जिस कारण राज्य सरकार और देश-प्रदेश की जनता के दो साल खराब हो गए, इस दौरान कम काम हुए। जितनी जनता की सेवा होनी चाहिए थी, नहीं हुई, लेकिन लेकिन इस बीमारी को बहुत ही व्यवस्थागत ढंग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभाला गया है। इसका मुकाबला करने में पूरा देश सक्षम हुआ है। इन दो सालों में विकास को लेकर जो अंतर रहा है, उसकी भरपाई करने की कोशिश की जा रही है।

कोविड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोविड के कारण हमारे दो वर्ष खराब हो गए। इस दौरान कम काम हुआ जितनी जनता की सेवा होनी चाहिए थी उतनी नहीं हुई। लेकिन इस बीमारी को बहुत खूबसूरत ढंग से देश के प्रधानमंत्री ने नेतृत्व में इस बीमारी का मुकाबला किया।

सीएम ने 22 जनवरी को घरों में दीपक जलाने की अपील की

इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कहा कि मंदिर बनाने का यह संघर्ष बहुत वर्षों का है। वर्षों के संघर्ष के बाद देश के लोगों की आकांक्षाएं पूरी होने वाली हैं। मै इस मौके पर देश की जनता को अग्रिम बधाई देता हूं। साथ ही अपील करता हूं कि 22 जनवरी को लोग अपने घरों में दीपक जलाएं और दीपावली मनाएं। 22 जनवरी को सीमित लोगों के लिए ही निमंत्रण मिला है, वही जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Kaithal News: नए ट्रैफिक रुल्स को लेकर ट्रक और प्राइवेट बस चालक खफा, वाहनों का पहिया बंद कर की हड़ताल