Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: चुनाव से पहले नायब सैनी ने छोड़ी सीएम की गद्दी, कैबिनेट बैठक में हरियाणा विधानसभा भंग करने का फैसला

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी जहां विधानसभा भंग करने की सिफारिश की गई। बता दें कि हरियाणा विधानसभा भंग होने के बाद नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक कार्य करते रहेंगे।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 11 Sep 2024 07:29 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा विधानसभा भंग करने की सिफारिश। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के लिए नामांकन के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई। मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा भंग करने का निर्णय लिया गया।

सीएम सैनी कार्यवाह के तौर पर करेंगे कार्य

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा विधानसभा को भंग करने की  सिफारिश को अब राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। चूंकि हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार है, इसलिए राज्यपाल इस सिफारिश को स्वीकार कर लेंगे।

बता दें कि कैबिनेट के सिफारिश को राज्यपाल द्वारा स्वीकार करने के बाद सीएम सैनी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक कार्य करेंगे।

इससे पहले हरियाणा विधानसभा का आखिरी सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था। उस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद सीएम नायब सैनी ने विश्वास मत हासिल किया था।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: CM नायब सैनी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, भंग की जा सकती विधानसभा

लाडवा से चुनावी मैदान में है सीएम सैनी 

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के लिए 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। जिसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा ने लाडवा से चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल करा दिया है।

वहीं, मुख्यमंत्री नायब के खिलाफ कांग्रेस ने विधायक मेवा सिंह (Mewa Singh) को फिर से टिकट दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने लाडवा से जोगा सिंह को मौका दिया है। 

हरियाणा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां लगातार अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ नामांकन प्रक्रिया भी जोरो-शोरो से चल रही है।

यह भी पढ़ें- पहलवान V/S पहलवान: जुलाना में दिखेगा सियासी दंगल, विनेश से मुकाबले के लिए AAP ने कविता दलाल को मैदान में उतारा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर