Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Congress Candidates List: हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखें किस प्रत्याशी को कहां से मिला टिकट

Congress Candidates First List हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 नामों को स्वीकृति दी गई है। ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। वहीं सीएम नायब सैनी के खिलाफ लाडवा से मेवा सिंह चुनाव लड़ेंगे। लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवारों का एलान किया है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 06 Sep 2024 10:38 PM (IST)
Hero Image
Congress Candidates List: सीईसी की बैठक मे मौजद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

जेएनएन, पंचकूला। Congress List for Haryana: हरियाणा में लंबे इतंजार और मंथन के बाद कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों का एलान किया है। जारी लिस्ट के अनुसार विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव लड़ेंगी। वहीं सीएम नायब सैनी के खिलाफ लाडवा से पार्टी ने मेवा सिंह को टिकट दिया है। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान होडल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

प्रत्याशियों के नामों को लेकर दिल्ली में कई दिनों से कांग्रेस सीईसी की बैठक चल रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में आज भी बैठक का आयोजन हुआ। जिसके बाद 31 प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और भूपेंद्र हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। जारी सूची में विनेश फोगाट का नाम भी शामिल हैं। वह जुलाना विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगी। आज ही विनेश ने बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी।

लिस्ट में ये नाम शामिल

  • कालका- प्रदीप चौधरी
  • नारायणगढ़- शैली चौधरी
  • सदौरा (एससी)- रेणू बाला
  • रादौर- बिश्नलाल सैनी
  • लाडवा- मेवा सिंह
  • शाहबाद (एससी)- राम करण
  • नीलोखरी (एससी)- धर्मपाल गोंडर
  • असंध- शमशेर सिंह गोगी
  • समालिखा-धर्मसिंह चौखर
  • खरखौदा (एससी)- जसवीर सिंह
  • सोनीपत- सुरेंद्र पंवार
  • गुहाना- जगबीर सिंह मलिक
  • बरोदा- इंदुराज सिंह
  • जुलाना- विनेश फोगाट
  • सफीदों- सुभाष गंगोली
  • कलनवाली (एससी)- शीशपाल सिंह
  • डबवाली-अमित सिहाग
  • गड़ी सांपला किलोई- भूपिंदर सिंह हुड्डा
  • रोहतक- भारत भूषण बत्रा
  • कलनौर (एससी)- शकुंतला खटक
  • बहादुरगढ़- राजिंद्र सिंह 
  • बादली- कुलदीप बत्स
  • झज्जर (एससी)- गीता भुक्कल
  • बेरी- रघुवीर सिंह
  • महेंद्रगढ़- राव दान सिंह
  • रिवाड़ी- चरनजीव राव
  • नूंह- अफताब अहमद
  • फिरोजपुर झिरका- मामन खान
  • पुनहाना- मोहम्मद इलियास
  • होडल (एससी)- उदयभान
  • फरीदबाद एनआईटी- नीरज शर्मा

गठबंधन को लेकर कहां फंसा पेंच

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बातचीत नहीं बनती दिखी। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन में जो दो अहम पेंच फंसे हुए। उनमें पहला यह है कि आप राज्य में सात सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस उसे तीन-चार सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं है। 

दूसरा पेंच यह है कि कांग्रेस उसे शहरी क्षेत्रों की सीटें ऑफर कर रही है, जो आम आदमी पार्टी नहीं चाह रही है। वजह शहरी क्षेत्रों में भाजपा की मजबूती है। जिसके कारण आप इन सीटों को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। वह चाहती है कि उसे वे सीटें दी जाएं, जहां जीत पक्की हो। 

हरियाणा में कब हैं चुनाव

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होनी है। जहां पहले वोटिंग की तारीख एक अक्टूबर थी और मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर थी। वहीं अब यह तारीख बदलकर पांच अक्टूबर कर दी गई। प्रदेश में पांच अक्टूबर को चुनाव होंगे। जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव की तारीख में बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन यहां भी मतगणना अब चार की जगह आठ अक्टूबर को ही होगी।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: 'परीक्षा की तैयारी करें युवा, सरकार बनते ही करेंगे 2 लाख भर्तियां', पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा का एलान