Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भाजपा की बी टीम हैं जजपा-हलोपा और बसपा', भूपेंद्र हुड्डा बोले- रच लें साजिशें; 36 बिरादरी कांग्रेस के साथ

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो जजपा और हलोपा पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये तीनों दल मिलकर भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के साथ 36 बिरादरी होने का दावा करते हुए हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को बहुमत से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 18 Sep 2024 04:36 PM (IST)
Hero Image
जजपा-हलोपा और बसपा को भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा की बी टीम बताया है। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनेलो, जजपा और हलोपा तीनों ही भाजपा की बी टीम हैं। सिरसा में इनकी जुगलबंदी सार्वजनिक हो चुकी है। यह तीनों दल मिलकर भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के विरोध और भाजपा को जिताने के इरादे से इन तीनों दलों ने अपने टिकटों का बंटवारा किया है। अब नामांकन वापस लेने का ड्रामा कर रहे हैं।

कांग्रेस के साथ 36 बिरादरी: हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल कितनी भी साजिशें रच लें, प्रदेश की 36 बिरादरी कांग्रेस को बहुमत से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा मंगलवार को नई दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मौके पर भाजपा सरकार में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव तथा असंध के पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क को पार्टी में शामिल कराया।

विर्क के साथ कई सरपंच और सिख समाज के लोग भी शामिल हुए। हुड्डा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बड़ी रैलियां होंगी, जिसके बाद आठ अक्टूबर को पार्टी के पक्ष में जनादेश आएगा।

भाजपा का चेहरा ही ‘फूट डालो राज करो’ का रहा

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि बख्शीश सिंह विर्क के कांग्रेस में आने से न केवल असंध बल्कि हरियाणा के कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को बढ़त मिलेगी। हरियाणा में अपनी हार को देखकर भाजपा के नेताओं की बौखलाहट अब सामने आने लगी है। भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा ही ‘फूट डालो राज करो’ का रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार कांग्रेस में शामिल होने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के प्रधान संजय दूहन, भाजपा महामंत्री दिलावर मान, हरको बैंक के निदेशक हरप्रीत सिंह, को-आपरेटिव बैंक करनाल के चेयरमैन सुरेश, बैंत सिंह, सरपंच अशोक कुमार, सरपंच कुलदीप सिंह माली व अन्य शामिल हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर