Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, दीपक बावरिया की बिगड़ी तबीयत; डॉक्टरों ने चुनाव प्रचार करने से किया मना

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को बीपी एबनॉर्मल होने के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने दीपक बावरिया (Deepak Babaria) को फिलहाल किसी भी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया है। ऐसे में वह चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 09 Sep 2024 12:17 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच दीपक बावरिया की तबीयत बिगड़ी। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता,चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election) की तैयारियों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।

बीपी एबनॉर्मल होने की वजह से दीपक बावरिया को दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया है। शुरुआती जांच के बाद एम्स के डॉक्टरों ने दीपक बावरिया को आराम करने की सलाह दी है।

डॉक्टर ने चुनाव प्रचार करने से किया मना

जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की सलाह दी है। हालांकि, डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें किसी भी तरह की एक्टिविटी में शामिल होने से मना किया है। ऐसे में दीपक बावरिया जब तक ठीक नहीं हो जाते तब तक वह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार-प्रसार नहीं कर पाएंगे।  

यह भी पढ़ें- 'बजरंग पूनिया कांग्रेस छोड़ दो वरना...' पहलवान को मिली जान से मारने की धमकी पर क्या बोले CM सैनी?

41 उम्मीदवारों को मिल चुका है टिकट

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Election 2024) के लिए कांग्रेस 41 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। शुक्रवार को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें 32 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। वहीं, रविवार को कांग्रेस ने अपने टिकट सूची की दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें कुल 9 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की सूची देखकर लगता है कि पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग पर काफी ज्याद ध्यान दिया है। अब तक जारी किए गए 41 उम्मीदवारों में जाट समुदाय से 12, एससी से 9, ओबीसी से 9, पंजाबी 4, ब्राह्रण 3, मुस्लिम 3 और सिख समुदाय से 1 उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: विनेश फोगाट का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ, रेलवे ने मंजूर किया इस्तीफा