Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chandigarh News: मोरनी में बारिश के साथ गिरे ओले, सड़क पर बिछी सफेद चादर

पंचकूला के मोरनी में बुधवार को बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। मोरनी में ओले भी गिरे जिसके बाद मोरनी का तापमान काफी कम हो गया। वहीं बारिश के बाद ओले पड़ने के साथ एक ओर पर्यटकों में खुशी का माहौल है तो वहीं किसानों से मुसीबतें बढ़ गई है। वहीं ओले गिरने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Updated: Wed, 31 Jan 2024 11:02 PM (IST)
Hero Image
मोरनी में बारिश के साथ गिरे ओले, सड़क पर बिछी दिखी सफेद चादर।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा का पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में बुधवार को बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। बारिश के साथ ओले और बर्फ पहाड़ियों पर गिरी। मोरनी में शिमला जैसा नजारा देखने को मिल रहा था। देर शाम बारिश के बाद हुई बर्फबारी का नजारा देखते ही बन रहा था।

मोरनी में गिरे ओले

पंचकूला से मोरनी घूमने गए जयपाल ने बताया कि शाम को जब वह वापस पंचकूला आ रहे थे तो काफी जगह पर मोरनी में ओले गिरे थे। पहाड़ियों के ऊपर बर्फ जमी हुई थी। उन्होंने इस बर्फबारी के साथ अपनी सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि मोरनी में इतनी बर्फ और ओले पहली बार देखने को मिले हैं।

ये भी पढ़ें: Haryana: पंचकूला से अयोध्याजी तक तीन दिन चलेगी बस सेवा, महज इतने रुपये में कर पाएंगे श्रीराम दरबार की यात्रा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर