Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा की 20 हजार आशा वर्कर्स विधानसभा घेरने को तैयार, मांगों की हो रही अनदेखी; 20 दिनों से कर रहींं हड़ताल

हरियाणा की हड़ताली आशा वर्कर्स सोमवार को विधानसभा घेराव करने के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगी। प्रदेश की 20 हजार आशा वर्कर्स अपनी मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए आठ अगस्त से हड़ताल पर हैं। हरियाणा की आशा वर्कर्स 28 अगस्त को पंचकूला के यमनीका पार्क में इकट्ठा होंगी। पहले सभा की जाएगी और उसके बाद करीब डेढ़ बजे विधानसभा की ओर चंडीगढ़ कूच किया जाएगा।

By Anurag AggarwaEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sun, 27 Aug 2023 03:39 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा की 20 हजार आशा वर्कर्स विधानसभा घेरने को तैयार

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। हरियाणा की हड़ताली आशा वर्कर्स सोमवार को विधानसभा घेराव करने के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगी। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की राज्य अध्यक्ष सुरेखा और महासचिव सुनीता ने कहा कि प्रदेश की 20 हजार आशा वर्कर्स अपनी मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए आठ अगस्त से हड़ताल पर हैं।

विधानसभा घेरने को तैयार आशा वर्कर्स 

हड़ताल के बाद से हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय से अभी तक मुद्दों पर कोई वार्ता नहीं की गई। ऐसे में हरियाणा विधानसभा सत्र के चलते यूनियन ने 28 अगस्त को विधानसभा पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। हरियाणा की आशा वर्कर्स 28 अगस्त को पंचकूला के यमनीका पार्क में इकट्ठा होंगी। वहां पर पहले सभा की जाएगी और उसके बाद करीब डेढ़ बजे विधानसभा की ओर चंडीगढ़ कूच किया जाएगा।

'सरकार आशा वर्कर्स की मांगों को कर रही अनदेखा'

पंचकूला पुलिस इन आंदोलनकारी महिलाओं को चंडीगढ़ कूच नहीं करने देंगी और उन्हें रोकने की हरसंभव कोशिश करेंगी, लेकिन आशा वर्कर्स ने किसी भी सूरत में विधानसभा की तरफ बढ़ने का ऐलान किया है, ताकि सरकार को उनकी मांगों के प्रति जागरूक किया जा सके। यूनियन की नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार वर्कर्स की मांगों व समस्याओं को अनदेखा कर रही है।

स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित

राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हैं। विशेषकर महिलाओं व बच्चों व टीकाकरण अभियान बिल्कुल भी सही नहीं चल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से हठधर्मिता अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि साल 2022 की तरह पुलिस व प्रशासन इस मार्च को विफल करने के लिए वाहनों की बुकिंग नहीं होने देने और नेताओं और आशाओं को राउंडअप करने की फिराक में हैं। ऐसी सूचनाएं कई जिलों से आ रही हैं।

'अपनी मांग के लिए आवाज उठाना हमारा हक'

यूनियन नेताओं ने कि कहा लोकतंत्र में अपनी मांगों के बारे में आवाज उठाना उनका हक है। हमारा आंदोलन शांतिपूर्वक और अनुशासित है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने आशा वर्कर्स की हड़ताल और आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को आंदोलनकारी आशा वर्कर्स के साथ बातचीत की पहल करनी चाहिए।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर