Move to Jagran APP

Haryana News: अलग हाई कोर्ट, नई राजधानी के लिए अड़िग हरियाणा... मु्द्दा बनाने के लिए सभी MP को सौंपा जाएगा मांग पत्र

Haryana News लोकसभा चुनाव हो गए हैं। अब प्रदेश में अलग राजधानी और हाई कोर्ट का मुद्दा उबाल पर है। इसी क्रम में इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस बाबत नई राजधानी और अलग उच्च न्यायालय को मुद्दा बनाने के लिए प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित सांसदों को मांग पत्र सौंपा जाएगा। 21 जून को बैठक में जन अभियान को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 14 Jun 2024 12:53 PM (IST)
Hero Image
मु्द्दा बनाने के लिए सभी MP को सौंपा जाएगा मांग पत्र

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा बनाओ अभियान फिर सक्रिय हो गया है। विधानसभा चुनावों में प्रदेश के लिए नई राजधानी और अलग उच्च न्यायालय को मुद्दा बनाने के लिए प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित सांसदों को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

लंबित मांगों के अभियान को मिलेगी गति

21 जून को राज्य स्तरीय बैठक में जन अभियान को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। हरियाणा बनाओ अभियान की वीरवार को हुई बैठक में संयोजक रणधीर सिंह बधरान ने बताया कि इससे पहले भी सभी सांसदों, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को मांगपत्र भेजे थे। लंबित मांग को पूरा करने के अभियान को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में सबसे गंभीर समस्या बेरोजगारी है।

हरियाणा पर नशा हावी

निराश युवा नशे और अपराध का शिकार हो रहे हैं, आत्महत्या कर रहे हैं या अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे देशों की ओर पलायन कर रहे हैं।

इसके लिए रोजगार के नए अवसर तलाशने और पैदा करने होंगे जिसमें राज्य की नई राजधानी का निर्माण इस समस्या के समाधान में अहम भूमिका निभाएगा। उचित स्थान पर आधुनिक राजधानी के निर्माण से राज्य के अविकसित क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Haryana News: खुशखबरी! अब रामलला के आसानी से हो सकेंगे दर्शन, हिसार से अयोध्या समेत कई शहरों के लिए इस दिन से मिलेंगी फ्लाइट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।