Move to Jagran APP

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक अक्टूबर को होगी वोटिंग, 4 को आएगा परिणाम

Haryana Election 2024 चुनाव आयोग की ओर से आज यानी शुक्रवार दोपहर तीन बजे हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक अक्टूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्‍टूबर को मतगणना होगी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 16 Aug 2024 03:52 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव का शुक्रवार को एलान हो गया। चुनाव आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीख की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी। इस बार हरियाणा में एक ही चरण में वोटिंग होगी। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने हरियाणा का दौरा किया था। उसके बाद उन्होंने जल्द चुनाव कराने के संकेत दे दिए थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि हरियाणा का चुनाव समय पर ही होगा। किसने कहा जल्दी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मतदाता सूचियों में संशोधन हो रहा है, फिलहाल हरियाणा में चुनाव की घोषणा नहीं होगी। बता दें कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है।

चुनाव आयोग दो दिनों के दौरे पर हरियाणा आया था। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रबंधों पर बैठक ली थी। इससे आभास हो रहा था कि राज्य में विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल तीन नवंबर तक है और अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई थी। 

चुनाव की घोषणा पर क्या बोले अनिल विज

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगर चुनाव की तारीख की घोषणा होती है तो हो जाए। हम पूरी तरह से तैयार हैं। आज तारीख की घोषणा होती है तो कल से नामांकन होने शुरू हो जाएंगे। हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं हमने चुनाव की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें- ‘जिंदगी सिद्धि कर दिंदा सब कुझ पुथा ही रह गया, मेरी वारी तै लगदाई रब्बा सुत्ता ही रह गया, विनेश फोगाट ने की भावुक पोस्ट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें