Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: 'किसानों के अधिकारों का दमन भाजपा का चरित्र', चंडीगढ़ में पी चिदंबरम ने साधा निशाना

Haryana Assembly Election 2024 कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के दौरे पर हैं। चंडीगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों का दमन भाजपा के चरित्र का हिस्सा है। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

By Agency Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 16 Sep 2024 02:30 PM (IST)
Hero Image
पी चिदंबरम ने भाजपा पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पी चिदंबरम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा सरकार किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना का लाभ बटाईदार किसानों को नहीं दिया गया है।

चिदंबरम ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में पी चिदंबरम ने कहा कि भारत में कुल कृषि भूमि के 32% हिस्से पर बटाईदार किसान खेती करते हैं। उनके अधिकारों का दमन किया जा रहा है। किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन भाजपा के लोकतंत्र विरोधी चरित्र का हिस्सा है।

हरियाणा में पांच अक्टूबर को है चुनाव

हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। हरियाणा में कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी का रास्ता खोज रही है तो भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए जद्दोजहद कर रही है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: अचानक बादली से इनेलो-बसपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने वापस लिया नामांकन, रविवार 4 बजे से चल रहे थे गायब

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर