Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: हरियाणा में एक अक्टूबर को वोटिंग, भूपेंद्र हुड्डा-मनोहर लाल समेत कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें किसने क्या कहा

Haryana Assembly Election 2024 हरियाणा में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया। एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी। प्रदेश में इस बार एक ही चरण में वोटिंग होगी। चुनाव का एलान होते ही हरियाणा के राजनेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में जिस तरह से रुझान मिला है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 16 Aug 2024 05:14 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: हरियाणा में चुनावी एलान पर भूपेंद्र हुड्डा-मनोहर लाल समेत कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीख का एलान कर दिया है। हरियाणा में एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। चार अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। इस बार हरियाणा में सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी।

चुनाव के एलान पर राजनेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार है। सभी वर्गों के लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का फैसला किया है। भूपेंद्र हुड्डा ने चुटकी लेते हुए कहा कि अक्टूबर 4, बीजेपी हरियाणा से बाहर। उन्होंने कहा कि पोर्टल की सरकार है और पोर्टल फेल है। प्रोपर्टी आईडी में इतना भ्रष्टाचार हुआ कि लोग दुखी हैं।

चुनाव पर क्या बोले अनिल विज

बीजेपी नेता अनिल विज ने कहा कि यह अच्छी बात है कि हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे। हमारी पार्टी और कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

मनोहर लाल ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। हरियाणा के लोग कांग्रेस के समय का माहौल भूले नहीं है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

चुनाव के एलान पर क्या बोलीं कुमारी सैलजा

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि समय आ गया है कि हम अपने एक-एक वोट से हरियाणा में परिवर्तन व खुशहाली के एक-एक शब्द को गढ़ें। समय आ गया है कि हम सत्ता पक्ष के दंभ पर वोट की चोट करें। समय आ गया है कि हम कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के सन्देश को घर घर तक पहुंचाएं।

मेरी प्रदेश की समस्त सम्मानित जनता से अपील है कि 1 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में सहभागिता सुनिश्चित कर उन्नत हरियाणा के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें ताकि 4 अक्टूबर को चुनाव के नतीजों के साथ, हरियाणा को "दस साल के अन्याय काल" से मुक्ति मिले।

क्या बोले उदयभान

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहूंगा। हरियाणा की जनता भाजपा के कुशासन से दुखी थी, उनसे छुटकारा चहती थी और सरकार को उखाड़ने का समय आ गया है। हरियाणा में हाथ बदलेगा हालात, कांग्रेस से ही आस।

उदयभान ने कहा हरियाणा मांगे हिसाब अब तक 32 विधानसभा को कवर कर चुका है। अब उम्मीदवारो के सिलेक्शन का समय है जिताऊ उम्मीदवारो को लेकर आएंगे। 2 तिहाई से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।

क्या बोले रणदीप सुरजेवाला

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पहली अक्टूबर को, पहले पहर में ही भाजपा की विदाई पर जनता की मुहर लग जाएगी। जनता के जनमत से विश्वासघात करके बनी भाजपा सरकार ने शकुनी के चौसर की तरह फांस कर हरियाणा को चौतरफा चौपट करने का पाप किया है।

भाजपा के डबल इंजन ने एक तरफ हरियाणा के किसानों को अपने खेत खलिहान छोड़कर बार-बार न्याय की गुहार लिए, दिल्ली के दरवाजे पर दस्तक देने को मजबूर किया।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव का एलान, एक अक्टूबर को मतदान और चार को परिणाम, आचार संहिता लागू

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर