Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा में अगले दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, इस वजह से लिया गया फैसला

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के लिए प्रचार थम गया है। मतदान 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारी शुक्रवार को दोपहर बाद अपने-अपने बूथों पर पहुंच जाएंगे। प्रदेश की सभी 90 सीटों पर एक साथ मतदान कराए जा रहे हैं और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 03 Oct 2024 08:27 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते दो दिन बंद रहेंगे स्कूल। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार शाम छह बजे प्रचार थम गया। बता दें कि प्रदेश में शनिवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

जिसके चलते सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में चार और पांच अक्टूबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारी आज यानी शुक्रवार को दोपहर बाद अपने-अपने बूथों पर पहुंच जाएंगे।

प्रदेश की सभी 90 सीटों पर एक साथ पांच अक्टूबर को मतदान कराए जा रहे हैं वहीं आठ अक्टूबर मतगणना होगी। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें