Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana: सीएम मनोहर लाल ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, सूरजकुंड मेले के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने हरियाणा सीएम मनोहर लाल (Haryana CM Manohar Lal) से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान उन्होंने 2 फरवरी को फरीदाबाद में आयोजित होने वाले सूरजकुंड मेले के उद्घाटन के लिए प्रेसीडेंट मुर्मु को निमंत्रण दिया। इस भेंट के बाद सीएम मनोहर लाल ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया है।

By Jagran News Edited By: Deepak SaxenaUpdated: Wed, 10 Jan 2024 02:59 PM (IST)
Hero Image
सीएम मनोहर लाल ने राष्ट्रपति मुर्मु से की शिष्टाचार मुलाकात।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने 2 फरवरी को फरीदाबाद में आयोजित होने वाले सूरजकुंड मेले के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति का जताया आभार

हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आगामी 2 फरवरी से फरीदाबाद में आयोजित होने जा रहे सूरजकुंड मेले के उद्घाटन हेतु राष्ट्रपति जी को आमंत्रित किया। अपना बहुमूल्य समय देने हेतु आपका हृदय से आभार राष्ट्रपति जी!

अपना बहुमूल्य समय देने हेतु आपका हृदय से आभार राष्ट्रपति जी!@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/zxGL7I18yk— Manohar Lal (@mlkhattar) January 10, 2024

ये भी पढ़ें: Haryana Politics: भाजपा के इस सांसद ने नड्डा को कहा जजपा के साथ रहा गठबंधन तो छोड़ देंगे पार्टी, कांग्रेस पर कसा तंज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें