Move to Jagran APP

हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह की बदली तारीख, अब 15 नहीं इस दिन शपथ लेंगे नायब सैनी; PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत के बाद राज्य में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। पहले 15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होने की बात कही जा रही थी लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Singh Saini) 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Sat, 12 Oct 2024 02:17 PM (IST)
Hero Image
शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदल गई है। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत के बाद, राज्य में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।

पहले 15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Singh Saini) 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में तीसरी बार शानदार जीत हासिल करने के बाद से प्रदेश में शपथ ग्रहण समरोह की तैयार चल रही है। सबसे पहले 12 और 13 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होने की बात की जा रही थी, फिर यह तारीख 15 अक्टूबर को हो गई, लेकिन एक बार फिर से शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव हुआ है।

यह भी पढ़ें- HSSC Result: हरियाणा में शपथ से पहले ग्रुप-सी और डी के 25 हजार पदों का रिजल्ट होगा घोषित, नायब सैनी का एलान

अब 17 अक्टूबर को हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

शपथ से पहले युवाओं को दिया गिफ्ट

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रदेश के युवाओं से किए अपने वादे को निभाने की बात कही है। उन्होंने शुक्रवार को एलान किया कि शपथ लेने से पहले प्रदेश में 25 हजार पदों के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। नायब सैनी ने कहा कि युवाओं से किया गया वादा पूरा करने के बाद ही वो शपथ लेंगे।

एग्जिट पोल में कांग्रेस की बन रही थी सरकार

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई है। प्रदेश में 90 सीटों पर एक साथ पांच अक्टूबर को मतदान कराए गए थे। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को हार मिलती हुई नजर आ रही थी और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही थी। हालांकि, जब आठ अक्टूबर को नतीजे सामने आए तो हर कोई हैरान हो गया। भाजपा ने इतिहास रचते हुए प्रदेश में तीसरी बार सरकार बना ली।

बीजेपी को कितनी सीटें मिली?

प्रदेश की 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटें, कांग्रेस को 37 और इनलो को 2 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं, तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। नतीजें सामने आने के बाद निर्दलीयों ने भी भाजपा को समर्थन दे दिया। इस हिसाब से भाजपा के पास अभी 51 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: शपथ से पहले एक्शन में सरकार, फील्ड में निकले नायब सैनी; विधायक ले रहे अफसरों की क्लास

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें