Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: 'सभी 90 सीटों पर AAP की तैयारी, बस इस फैसले का है इंतजार', सुशील गुप्ता बोले- जल्द जारी होगी लिस्ट

Haryana Election 2024 हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने पर आप ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर हमारी तैयारी पूरी है। सुशील गुप्ता ने कहा कि आज जल्द ही हम सभी सीटों पर उम्मीदवारों का एलान करेंगे।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Mon, 09 Sep 2024 02:49 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: सभी 90 सीटों पर AAP की तैयारी, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस में बात नहीं बनी। कांग्रेस ने आप की मांग को ठुकरा दिया है। इसके बाद आप ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है।

हरियाणा आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आज शाम तक सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देंगे। सासंद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। हरियाणा में मजबूत दल है।

'अब हमारे पास समय नहीं...'

उन्होंने कहा कि जैसे ही केजरीवाल साहब और पार्टी का निर्देश मिलेगा, हमलोग आगे बढ़ेंगे। जो लोग संगठन का काम जमीन पर कर रहे हैं, वो केजरीवाल से बात करके निर्णय लेंगे। अब हमारे पास समय कम बचा है। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है, हमारे पास भी समय नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस ने रविवार देर रात दूसरी लिस्ट जारी कर दी। 9 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप 10 सीटों की मांग कर रही थी, जिसे कांग्रेस ने मंजूर करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: विनेश फोगाट का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ, रेलवे ने मंजूर किया इस्तीफा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर