Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ashok Tanwar: दोपहर 1:45 पर बना रहे थे भाजपा की सरकार, फिर 44 मिनट में ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस में हो गए शामिल?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के बीच अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। गुरुवार को उन्होंने कांंग्रेस ज्वाइन कर लिया। अशोक तंवर के अचानक लिए इस फैसले से हर कोई हैरान है। अशोक तंवर ने कांग्रेस ज्वाइन करने से कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया था।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 03 Oct 2024 04:40 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा नेता अशोक तंवर।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) की तैयारियों के बीच बड़ा उलटफेर हुआ है। गुरुवार को भाजपा नेता अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने अचानक अपना पाला बदल लिया।

हैरानी की बात तो ये है कि अशोक तंवर ने दोपहर 1:45 पर खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। हालांकि, अपने इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद उन्होंने खुद कांग्रेस का दामन थाम लिया।

क्या लिखा सोशल मीडिया पर?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के प्रचार-प्रसार के लिए आज आखिरी मौका है। शाम छह बजे के बाद प्रचार-प्रसार थम जाएगा। ऐसे में सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। अशोक तंवर भी भाजपा के लिए लगातार प्रचार कर रहे थे। बीते दिन उन्होंने नलवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणधीर पनिहार के पक्ष पर वोट डालने के लिए लोगों से अपील किया।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: मतदान से 2 दिन पहले हरियाणा में बड़ा उलटफेर, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर

वहीं, गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि नलवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणधीर पनिहार जी के पक्ष में गत दिवस आयोजित रैली को संबोधित किया। रणधीर जी भारी मतों से जीतेंगे व तीसरी बार हरियाणा में नायब सैनी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी।

कांग्रेस ज्वाइन करते डिलीट कर दी पोस्ट

हालांकि, अचानक करीब दो बजे अशोक तंवर झज्जर में भाजपा का कार्यक्रम छोड़कर राहुल गांधी के कार्यक्रम में पहुंच गए। जहां उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। अशोक तंवर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस ज्वाइन (Ashok Tanwar Congress Join) करने के कुछ ही मिनट बाद उन्होंने अपना यह पोस्ट डिलीट कर दिया।

अशोक तंवर (Ashok Tanwar) के अचानक लिए इस फैसले की वजह से हर कोई हैरान है। वहीं, मतदान से दो दिन पहले अशोक तंवर के पार्टी छोड़ने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें- Ashok Tanwar: पांच साल में बदलीं 3 पार्टियां, कौन हैं अशोक तंवर जिन्होंने कांग्रेस में की घर वापसी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें