Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Chunav 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, अचानक 13 नेताओं को 6 साल के लिए किया निलंबित; पढ़ें वजह

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के बीच हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 13 नेताओं और कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। इन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने का आरोप है। ऐसे में पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 27 Sep 2024 02:40 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस ने 13 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेता और कार्यकर्ताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

कांग्रेस ने कई नेताओं को किया बाहर

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल, कांग्रेस के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार-प्रसार और पार्टी के अनुशासन का पालन नहीं करने वाले 13 नेता और कार्यकर्ताओं को छह सालों के लिए निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- मतदाताओं को साधने दो राज्यों के सीएम प्रचार में उतरे, बोले- हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस; आतंक को देना चाहती हवा

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि विभिन्न माध्यम से मिली जानकारी में कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी उम्मीदवारों के विरुद्ध चल रहे विधानसभा चुनाव में भाग लेने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने बात सामने आई है।

ऐसे में पार्टी में अनुशासन को बनाए रखने के लिए संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित किया जाता है।

निलंबित किए गए नेता और कार्यकर्ता

नाम विधानसभा क्षेत्र
नरेश ढांडे गुहला (एससी)
प्रदीप गिल जींद
सज्जन सिंह ढुल पुंड्री
सुनीता बट्टन पुंड्री
राजीव मामूराम गोंडर निलोखेरी (एससी)
दयाल सिंह सिरोही निलोखेरी (एससी)
विजय जैन पानीपत ग्रामीण
दिलबाग सांडिल उचाना कलां
अजीत फोगाट दादरी
अभिजीत सिंह भिवानी
सतबीर रतेरा बावानी खेड़ा (एससी)
नीतू मान पृथला
अनिता ढुल बडसिकरी कलायत

यह भी पढ़ें-  हरियाणा चुनाव: 'अगर मैंने कोई गलत काम किया है तो साबित करिए', रॉबर्ट वाड्रा ने पीएम मोदी की दी चुनौती

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें