Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BJP Candidate List बनी बगावत का 'बुलडोजर'! बैक-टू-बैक लगी इस्तीफों की झड़ी; 20 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Haryana Election 2024 टिकट नहीं मिलने से बीजेपी के कई कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। साथ ही कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कई मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है। साथ ही कई नेता पहले से टिकट की आस लगाए बैठे थे उन्हें निराशा हाथ लगी है। रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने बीजेपी से अपना सफर खत्म कर लिया है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 05 Sep 2024 07:36 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने बीजेपी से दिया इस्तीफा।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। कई बड़े नेताओं ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। टिकट न मिलने से कई नेता नाराज चल रहे हैं। बीजेपी नेता शमशेर गिल, कविता जैन, लक्ष्मण नापा और सुखविंदर मांडी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही कई पदाधिकारी ने पार्टी छोड़ दी।  

1. रणजीत चौटाला

रणजीत सिंह चौटाला ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि हर हाल में रानियां विधानसभा से चुनाव लड़ंगा। चाहे वो किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ूं।

2. आदित्य चौटाला 

आदित्य चौटाला ने HSAM बोर्ड के चैयरमेन आदित्य चौटाला ने इस्तीफा दे दिया है। वे डबवाली से BJP से टिकट मांग रहे थे। पहली लिस्ट में नाम ना आने से नाराज हो गए।

3. करणदेव कंबोज 

पूर्व मंत्री और हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रमुख करणदेव कंबोज ने बीजेपी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार शुरू से ही जनसंघ के समय से ही बीजेपी का हिस्सा रहे हैं। मैंने कई लोगों के साथ काम किया है। अब बीजेपी में भी कांग्रेसी कल्चर आ गया है।

कल जिन लोगों ने इतना उत्पात मचाया उन्हें बीजेपी में शामिल कराया गया और टिकट दिया गया। मैंने 5 साल काम किया और सबसे ज्यादा ओबीसी समाज को बीजेपी से जोड़ा। यह पार्टी के बाकी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा है। हम इस पर आपत्ति जताएंगे। कांग्रेस यहां सरकार बनाएगी और बीजेपी का सपना सपना ही रह जाएगा।

4. सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है। मैं सेवा करना चाहती हूं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। 

5. सुखविंदर मांडी 

टिकट न मिलने से हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी नाराज थे। उन्होंने गुरुवार को पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।  

6. लक्ष्मण नापा

रतिया से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को सिरसा से टिकट दिया है। इससे लक्षमण नापा नाराज हो गए। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे आज कांग्रेस में शामिल होंगे। 

7. कविता जैन

पूर्व मंत्री कविता जैन को टिकट ना मिलने से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके कई समर्थकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। टिकट ना मिलने से वो फूट-फूट कर रोईं। 

8. शमशेर गिल

बीजेपी के बड़े नेता शमशेर गिल की भी नाराजगी सामने आई है। टिकट न मिलने से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

बता दें कि बीजेपी ने बुधवार को 90 विधानसभा सीटों में से 67 सीट पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कई नेताओं के टिकट कटने से पार्टी में बगावत के सुर फूट पड़े हैं।

9. विकास उर्फ बल्ले

दादरी से किसान मोर्चा से नाखुश जिला अध्यक्ष विकास उर्फ बल्ले ने भी इस्तीफा दे दिया है।

10. अमित जैन

सोनीपत के विधानसभा चुनाव प्रभारी अमित जैन ने भी आज इस्तीफा दे दिया है। अमित जैन बीजेपी युवा राज्यकार्यकारिणी के भी सदस्य थे।

11. दर्शन गिरी महाराज

हिसार से बीजेपी नेता दर्शन गिरी महाराज ने भी इस्तीफा दे दिया है।

12. सीमा गैबिपुर

सीमा गैबिपुर बीजेपी की वरिष्ठ नेता रही हैं, आज उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

13. आशु शेरा

पानीपत की बीजेपी महिला विंग की जिला अध्यक्ष आशु शेरा ने भी नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दे दिया है।

14. तरुण जैन

तरुण जैन ने हिसार से टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।

15. नवीन गोयल

नवीन गोयल को बीजेपी से टिकट की उम्मीद थी। टिकट कटने से नाराज उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया है।

रात साढ़े 10 बजे तक पार्षद इंदु वलेचा समेत 26 से अधिक पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफे दे चुके हैं। सभी पदाधिकारियों ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए पद छोड़ने की घोषणा कर दी।

16. डॉ. सतीश खोला

डॉ. सतीश खोला को पार्टी ने रेवाड़ी से टिकट नहीं दिया। इसकी वजह से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

17. बचन सिंह आर्य

पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भी बीजेपी से आज इस्तीफा दे दिया है।

18. बिशंबर वाल्मिकी

पूर्व मंत्री बिशंबर ने भी बीजेपी को आज अलविदा कह दिया है।

19. पंडित जीएल शर्मा

पंडित जीएल शर्मा ने आज बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। दुष्यंत चौटाला से मुलाकात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वे जजपा में जाएंगे। हालांकि, अब ऐसी जानकारी है कि वह आठ सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे।

20. प्रशांत सनी यादव

प्रशांत सनी यादव कुछ माह पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे, रेवाड़ी से टिकट न मिलने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

देर रात तक जारी रहा इस्तीफों का दौर

पार्टी के पदों से इस्तीफा देने वालों में पार्षद इंदु वलेचा व उनके पति संजीव वलेचा, महाराजा अग्रसेन मंडल के किसान मोर्चे के अध्यक्ष अशोक, मंडल महामंत्री रजत जैन, आनंद कुमार, मनजीत दहिया, मुकेश एंडी, नरेंद्र जोगी, मंडल अध्यक्ष मुकेश बतरा, सोनीपत विधानसभा के चुनाव प्रभारी अमित कुमार, संजय ठेकेदार, सोमवीर, दीपक पांचाल, जोगेंद्र प्रजापति, मनोज धानिया, जगदीश छिक्कारा, रमापति उपाध्याय, धनीराम व पूर्व पार्षद मनोज शर्मा समेत कई अन्य ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। देर रात तक इस्तीफों का दौरा जारी था।

क्या बोले सीएम सैनी

वहीं, पहली सूची जारी होने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा सीट से टिकट देने के लिए बीजेपी, पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर विश्वास और लाडवा से उम्मीदवार बनाने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

अनिल विज ने कही ये बात

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अंबाला कैंट निर्वाचन क्षेत्र से नामित होने पर भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि मैं और अधिक काम करूंगा। लोगों का और विश्वास जीतूंगा। पार्टी को और ज्यादा आगे लेकर जाएंगे और कड़ी मेहनत करेंगे। 'काम किया है, काम करेंगे' यह मेरा मुख्य नारा रहा है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: सभी 28 विधायकों को टिकट देगी कांग्रेस, आज रात आ सकती है पहली सूची; 24 सीटों पर फंस रहा पेच

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर