Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: चार विधायकों के इस्‍तीफे मंजूर, विधानसभा में कुल संख्या हुई 82, इस दिन होंगे बीजेपी में शामिल

Haryana Election 2024 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में आठ सीटें खाली हो गई हैं। विधानसभा स्पीकर ने चार और विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। बरवाला उकलाना दादरी नरवाना की सीट रिक्त घोषित हो गई हैं। तोशाम की कांग्रेस विधायक किरण चौधरी भाजपा की राज्यसभा सदस्य बन चुकी हैं। रणजीत चौटाला ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 30 Aug 2024 12:03 PM (IST)
Hero Image
Haryana Chunav 2024: चार विधायकों के इस्‍तीफे से विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या हुई 82।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से पहले चार और विधानसभा सीटें रिक्त घोषित कर दी गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बरवाला से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग, नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, पूर्व मंत्री और उकलाना से जजपा विधायक अनूप धानक तथा चरखी दादरी के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

जोगीराम सिहाग और अनूप धानक एक सितंबर को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। विधानसभा सचिवालय की ओर से तोशाम, बादशाहपुर, रानियां और मुलाना विधानसभा सीटों को पहले ही रिक्त घोषित किया जा चुका है। इस तरह 90 सदस्यीय विधानसभा में आठ सीटें रिक्त हो चुकी हैं और 82 विधायक बचे हैं। तोशाम की कांग्रेस विधायक किरण चौधरी भाजपा की राज्यसभा सदस्य बन चुकी हैं।

गोपाल कांडा पहले दिन से सरकार के साथ

निर्दलीय विधायक और बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि बादशाहपुर के निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया। मुलाना के कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। तभी से ये सीटें रिक्त हैं।

वर्तमान में 41 विधायकों वाली भाजपा को कुल 42 विधायकों की जरूरत है। निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत और हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के विधायक गोपाल कांडा पहले दिन से सरकार के साथ हैं। कांग्रेस के 20, निर्दलीय चार, इनेलो के एक और हलोपा के एक विधायक हैं।

रामकरण, बबली, ईश्वर सिंह अभी जजपा विधायक

विधायक रामकरण काला, ईश्चर सिंह, देवेंद्र बबली जजपा से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन विधानसभा में यह सभी अब भी जजपा के विधायक हैं। नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम पहले से जजपा से नाराज चल रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, उनकी माता और बाढ़ड़ा से विधायक नैना चौटाला और जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा पार्टी में बचे हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव में बढ़ा यूपी के दलों का दखल, इन पार्टियों के साथ किया गठबंधन, अखिलेश यादव मांग रहे 5 सीट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर