Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: अब तक 597 प्रत्याशी उतरे रण में, नामांकन कराने का आज अंतिम दिन, कहां कितने पत्र हुए जमा?

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के नामांकन का आज यानी 12 सितंबर आखिरी दिन है। 597 उम्मीदवार इस मैदान में ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस भाजपा जजपा-आसपा और इनेलो-बसपा गठबंधन के साथ निर्दलीय तौर पर भी प्रत्याशी चुनावी ताल ठोकेंगे। बुधवार को कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। 5 अक्टूबर को मतदान है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 12 Sep 2024 08:11 AM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: अब तक 578 प्रत्याशी उतरे रण में, नामांकन कराते भूपेंद्र हुड्डा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए वीरवार अंतिम दिन है। बुधवार को प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई दिग्गजों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव के लिए अभी तक 597प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। वीरवार को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा।

बुधवार को पूरे प्रदेश में 325 प्रत्याशियों ने 370 नामांकन पत्र दाखिल किए। अभी तक विभिन्न स्थानों पर कुल 647 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि उम्मीदवार व राजनीतिक दल विज्ञापन का प्रसारण मीडिया प्रमाणन और निगरानी समितियों (एमसीएमसी) कमेटी की अनुमति व प्रमाणपत्र के बिना नहीं कर सकेंगे।

नियम उल्लंघन पर दो साल की जेल

सभी जिलों और राज्य स्तर पर एमसीएमसी बनाई गई है जो विज्ञापनों की अनुमति देगी और पेड न्यूज पर नजर रखेगी। एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। जन प्रतिनिधि अधिनियम, 1951 की धारा 126 का उल्लंघन करने पर दो वर्ष तक कारावास या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। अंतिम दिन नामांकन को लेकर मारामारी रहेगी।

कांग्रेस, भाजपा, जजपा-आसपा और इनेलो-बसपा गठबंधन के साथ निर्दलीय तौर पर भी प्रत्याशी चुनावी ताल ठोकेंगे। बुधवार को कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक के गढ़ी-सांपला-किलोई से नामांकन दाखिल किया।

यमुनानगर में नामांकन मुहूर्त पर कार्यालय में पढ़े मंत्र

यमुनानगर से भाजपा प्रत्याशी घनश्यामदास अरोड़ा ने बुधवार को नामांकन किया। वह 11.10 पर नामांकन के लिए लघु सचिवालय में पहुंचे। मुहुर्त के हिसाब से 11.15 पर नामांकन जमा करवाया। नामांकन जमा करवाने से मौके पर ही पंडित ने मंत्र उच्चारण किया। इसी तरह जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने महंत बालक नाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें- Haryana AAP Candidates List: कांग्रेस के उदय भान के खिलाफ 'आप' ने उतारा गौतम, नई लिस्ट में 9 नामों को मिली हरी झंडी

सैलजा के हेलीकाप्टर को उतरने की नहीं मिली अनुमति

साढौरा से कांग्रेस प्रत्याशी रेणू बाला ने बिलासपुर एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र जमा कराया। कार्यक्रम में सांसद कुमारी सैलजा के आने की सूचना थी, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई। विधायक के पति ऋषिपाल इंजीनियर ने बताया कि सैलजा के हेलीकाप्टर को उतरने की अनुमति नहीं मिली थी। इस कारण कुमारी सैलजा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई।

विनेश ने जमा कराया नामांकन पत्र जागरण

जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने नामांकन पत्र जमा कराया। विनेश इस दौरान कंबाइन पर सवार हुईं। जुलाना के नामांकन डीआरडीए में हो रहे हैं। डीआरडीए में ही विशेष रूप से तैयार की गई बस की छत पर खड़े होकर नेताओं ने संबोधन किया। विनेश ने नामांकन में अपनी संपत्ति एक करोड़ दस लाख चार हजार 135 रुपये दिखाई है। जबकि उनके पास तीन कार व एक स्कूटर है।

यह भी पढ़ें- BJP Candidates List: हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास का कटा टिकट

कहां कितने नामांकन पत्र हुए जमा

  1. आदमपुर: 4
  2. अंबाला कैंट: 7
  3. अंबाला सिटी: 9
  4. असंध: 4
  5. अटेली: 10
  6. बाढ़डा: 3
  7. बड़खल: 2
  8. बादली: 9
  9. बादशाहपुर: 10
  10. बहादुरगढ़: 9
  11. बल्लभगढ़: 3
  12. बरौदा: 4
  13. बरवाला: 7
  14. बावल: 2
  15. बवानी खेड़ा: 2
  16. बेरी: 11
  17. भिवानी: 12
  18. डबवाली: 9
  19. दादरी: 6
  20. ऐलनाबाद: 2
  21. फरीदाबाद: 5
  22. फरीदाबाद एनआइटी: 3
  23. फतेहाबाद: 15
  24. फिरोजपुर झिरका: 2
  25. गन्नौर: 9
  26. गढ़ी-सांपला-किलोई: 7
  27. घरौंडा: 4
  28. गोहाना: 11
  29. गुहला: 9
  30. गुरुग्राम: 14
  31. हांसी: 2
  32. हथीन: 5
  33. हिसार: 8
  34. होडल: 7
  35. इंद्री: 3
  36. इसराना: 4
  37. जगाधरी: 9
  38. झज्जर: 7
  39. जींद: 7
  40. जुलाना: 9
  41. कैथल: 2
  42. कलानौर: 7
  43. कालांवाली: 5
  44. कलायत: 14
  45. कालका: 9
  46. करनाल: 7
  47. खरखौदा: 9
  48. कोसली: 4
  49. लाडवा: 13
  50. लोहारू: 4
  51. महेंद्रगढ़: 13
  52. महम: 10
  53. मुलाना: 5
  54. नलवा: 7
  55. नांगल चौधरी: 7
  56. नारायणगढ़: 10
  57. नारनौल: 8
  58. नारनौंद: 17
  59. नरवाना: 1
  60. नीलोखेड़ी: 5
  61. नूंह: 4
  62. पलवल: 8
  63. पंचकूला: 3
  64. पानीपत सिटी: 9
  65. पानीपत ग्रामीण: 3
  66. पटौदी: 1
  67. पिहोवा: 5
  68. पृथला: 7
  69. पुन्हाना: 4
  70. पूंडरी: 10
  71. रादौर: 9
  72. राई: 10
  73. रानियां: 9
  74. रतिया: 5
  75. रेवाड़ी: 12
  76. रोहतक: 5
  77. सढौरा: 7
  78. सफीदों: 15
  79. समालखा: 4
  80. शाहाबाद: 3
  81. सिरसा: 7
  82. सोहना: 7
  83. सोनीपत: 6
  84. थानेसर: 4
  85. टोहाना: 9
  86. तोशाम: 10
  87. उचाना कलां: 16
  88. उकलाना: 2
  89. यमुनानगर: 10

यह भी पढ़ें- Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों का एलान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर