Haryana Election Result 2024: इन हॉट सीटों पर लोगों की टिकी नजर, जानिए क्या है हुड्डा, सैनी, चौटाला, अनिल विज का हाल
Haryana Election Result 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी 50 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव जीत चुके हैं। ऐलानाबाद से अभय सिंह चौटाला बहुत पीछे चल रहे हैं। अंबाला कैंट से अनिल विज कापी आगे चल रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी के लिए गुड न्यूज आ गई है। 50 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस की 35 सीटों पर बढ़त है।
हरियाणा के दंगल में कई अहम सीटें हैं जिन पर टक्कर जारी है। लोगों की इन सीटों पर नजर टिकी हुई है। गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ऐलानाबाद से अभय सिंह चौटाला, अंबाला कैंट से अनिल विज का क्या हाल है। फिलहाल हरियाणा में बीजेपी की बढ़त बनी हुई है।
अंबाला कैंट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज 6 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
गढ़ी सांपला किलोई सीट से भूपेंद्र हुड्डा
ऐलानाबाद से अभय सिंह चौटाला 14 हजार वोट से काफी पीछे चल रहे हैं। भरत सिंह बेनीवाल काफी आगे चल रहे हैं।
उचाना कलां से ब्रिजेंद्र सिंह 2 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। दुष्यंत चौटाला 33 हजार वोट से काफी पीछे चल रहे हैं।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा 70 हजार वोट से बहुत आगे चल रहे हैं। मंजू हुड्डा बहुत पीछे चल रही हैं।