Move to Jagran APP

Haryana Result: इन 5 सीटों पर हार को नहीं भुला पा रही कांग्रेस, 2600 से भी कम रहा वोटों का मार्जिन, कोई 32 तो कोई 610 वोट से हारे

Haryana Election Result 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कई सीटों पर बेहद कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। उचाना कलां में 32 वोट डबवाली में 610 वोट दादरी में 1957 वोट असंध में 2306 वोट और होडल में 2595 वोटों से कांग्रेस को हार मिली है। इन सीटों पर मिली हार से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

By Sushil Kumar Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 12 Oct 2024 04:51 PM (IST)
Hero Image
Haryana Result 2024: इन पांच सीटों पर हार को नहीं भुला पा रही कांग्रेस।

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्वीर अब पूरी तरह से साफ हो गई है। सबके सामने नतीजे आ गए हैं। परिणाम आने से पहले सभी उम्मीदवार जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन इस बार का परिणाम काफी चौंकाने वाला रहा।

किसी के घर खुशियां आईं तो किसी के घर में गम आया। जो जीता वहीं सिकंदर बना। चुनाव में कई उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवारों के बीच था। कांग्रेस ने इस चुनाव में कुल 37 सीटों पर कब्जा जमाया। लेकिन 5 सीटें ऐसी हैं, जिनपर बहुत ही क्लोज फाइट हुई है।

इतने कम वोटों से टूटा सपना

उचाना कलां, डबवाली, दादरी, असंध और होडल में कांग्रेस की बहुत ही मामूली अंतर से हार हुई है। इन सीटों पर हुई हार को कांग्रेस भुला नहीं पा रही है। किसी को 32 तो किसी को 610 वोटों से झटका मिला है। इन सीटों पर हार का मार्जिन करीब 2500 वोटों का रहा है।

क्रमांक सीट हारे उम्मीदवार का नाम हार का अंतर (वोटों में) पार्टी
1 उचाना कलां बृजेंद्र सिंह 32 कांग्रेस
2 डबवाली अमित सिहाग 610 कांग्रेस
3 दादरी मनीषा सांगवान 1957 कांग्रेस
4 असंध शमशेर सिंह गोगी 2306 कांग्रेस
5 होडल उदय भान 2595 कांग्रेस

उचाना कलां सीट

उचानाकलां सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को सिर्फ 32 वोटों से हार हुई है। बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने सिर्फ 32 अधिक वोटों से बाजी मार ली। पूरे चुनाव में यह सबसे छोटी जीत है। बृजेंद्र सिंह इस हार को भुला ही नहीं पा रहे हैं। सिर्फ 32 वोटों से पिछड़ गए।

डबवाली सीट

डबवाली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग तो बुरी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सिर्फ 610 वोटों से हार मिली है। इनोलो उम्मीदवार आदित्य देवीलाल ने इस सीट पर बाजी मार ली है।

दादरी सीट

दादरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मनीषा सांगवान को करारी हार मिली है। उन्हें 1957 वोटों से हार मिली है। बीजेपी प्रत्याशी सुनील सतपाल सांगवान ने इस सीट पर जीत दर्ज की है।

असंध सीट

असंध सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी को बुरी हार मिली है। उन्हें 2306 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी उम्मीदवार योगिंगर सिंह राना ने उन्हें चित कर दिया।

होडल सीट

होडल सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान को करारी हार का सामना करना पड़ा। उदय भान को सिर्फ 2595 वोटों से हार मिली। बीजेपी प्रत्याशी हरिंदर सिंह ने उन्हें चारों खाने चित कर दिया।

यह भी पढ़ें- Haryana Result: इन 5 सीटों पर हार को कैसे भुला पाएगी BJP? 2000 से भी कम रहा वोटों का मार्जिन, एक तो केवल 792 वोट से हारे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें