Move to Jagran APP

Haryana Election 2024: हरियाणा में किन दिग्गजों को चखना पड़ा हार का स्वाद, किसके सिर सजा ताज; यहां देखें लिस्ट

हरियाणा में मतगणना के बीच शुरुआत में जहां कांग्रेस के समर्थन में रुझान आ रहे थे। वहीं कुछ देर बाद बाजी पलटी और आंकड़ा बीजेपी के समर्थन में बढ़ने लगा। बढ़ते-घटते रुझान तो चौंका देने वाले थे ही। इसी क्रम में आइए जानते हैं कि किन दिग्गज नेताओं को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा और किसने जीत अख्तियार की।

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:07 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा में चुनावी दिग्गजों को हार और जीत का सामना करना पड़ा
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जहां एक ओर विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंका देने वाले रहे।

वहीं, कुछ सीटों पर दिग्गजों की हार ने भी सभी को हैरान किया। वे कौन से दिग्गज नेता हैं जिन पर प्रदेश के वरिष्ठ नेता कहे जाने वालों ने जीत अख्तियार की और किन बड़े नेताओं को इस चुनाव में हार का मुंह देखने पड़ा। आइए चर्चा करते हैं।

हरियाणा में जीतने वाले दिग्गज नेता

नायब सैनी

  • सीट- लाडवा
  • पार्टी- बीजेपी
  • जीत का अंतर- 16054
  • प्रतिद्वंदी- मेवा सिंह (कांग्रेस)

भूपेंद्र सिंह हुड्डा

  • सीट- गढ़ी-सांपला
  • पार्टी-कांग्रेस
  • जीत का अंतर- 71465
  • प्रतिद्वंदी- मंजू (कांग्रेस)

अनिल विज

  • सीट- अंबाला छावनी
  • पार्टी- बीजेपी
  • जीत का अंतर- 7277
  • प्रतिद्वंदी- चित्रा सरवारा (निर्दलीय)

सावित्री जिंदल

  • सीट- हिसार
  • पार्टी- निर्दलीय
  • जीत का अंतर- 18941
  • प्रतिद्वंदी- राम निवास (कांग्रेस)

विनेश फोगाट

  • सीट- जुलाना
  • पार्टी- कांग्रेस
  • जीत का अंतर- 6015
  • प्रतिद्वंदी- योगेश कुमार (बीजेपी)

आदित्य सुरजेवाला

  • सीट- कैथल
  • पार्टी- कांग्रेस
  • जीत का अंतर- 8124
  • प्रतिद्वंदी- लीलाराम

श्रुति चौधरी

  • सीट- तोशाम
  • पार्टी- बीजेपी
  • जीत का अंतर- 14257
  • प्रतिद्वंदी- अनिरुद्ध चौधरी (कांग्रेस)

इन दिग्गजों को चखना पड़ा हार का स्वाद

अभय चौटाला

  • सीट- ऐलनाबाद
  • पार्टी- (आईएनएलडी)
  • हार का अंतर- 15000
  • प्रतिद्वंदी- भारत सिंह बेनीवाल (कांग्रेस)

रणजीत चौटाला

  • सीट- रानिया
  • पार्टी- (निर्दलीय)
  • हार का अंतर- 7513
  • प्रतिद्वंदी- अरुण चौटाला (आईएनएलडी)

भव्य बिश्नोई

  • सीट- आदमपुर
  • पार्टी- (बीजेपी)
  • हार का अंतर- 1268
  • प्रतिद्वंदी- चंद्र प्रकाश (कांग्रेस)

कैप्टन अभिमन्यु

  • सीट- नारनौंद-
  • पार्टी- (बीजेपी)
  • हार का अंतर- 12578
  • प्रतिद्वंदी- जस्सी पेटवाड़ (कांग्रेस)

असीम गोयल

  • सीट- अंबाला सिटी
  • पार्टी- (बीजेपी)
  • हार का अंतर- 11131
  • प्रतिद्वंदी- निर्मल सिंह मोहरा (कांग्रेस)

ओम प्रकाश धनखड़

  • सीट- बादली
  • पार्टी- (बीजेपी)
  • हार का अंतर- 16820
  • प्रतिद्वंदी- कुलदीप वत्स

गोपाल कांडा

  • सीट- सिरसा
  • पार्टी- (हरियाणा लोकहित पार्टी)
  • हार का अंतर- 7234
  • प्रतिद्वंदी- गोकुल सेतिया
यह भी पढ़ें- फूट रहे थे पटाखे, चल रहा था डांस; भव्य बिश्नोई की हार का पता चलते ही DJ बंद कर मायूस हो गए कार्यकर्ता

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।