Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कौन हैं हरियाणा के सबसे अमीर प्रत्याशी? सावित्री जिंदल तक को छोड़ दिया पीछे; 400 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति के हैं मालिक

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों के उम्मीदवार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। हरियाणा के 90 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए नामांकन के दौरान सभी उम्मीदवारों ने अपने चुनावी हलफनामे में चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी थी जिसके हिसाब से प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु हैं तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सावित्री जिंंदल मौजूद हैं।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 16 Sep 2024 08:16 PM (IST)
Hero Image
कौन हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी?

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका था। इस दौरान कई नेताओं ने अपना नामांकन वापस लिया है। 90 सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां लगातार प्रचार-प्रसार कर रही हैं। बता दें कि नामांकन के दौरान सभी उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को अपने संपत्ति का ब्योरा दिया था।

जिसके हिसाब से इस बार हरियाणा में सबसे अमीर उम्मीदवार पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हैं। कैप्टन अभिमन्यु के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 417 करोड़ की संपत्ति है।

सबसे अमीर प्रत्याशी हैं कैप्टन अभिमन्यु

नारनौंद विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर खड़े 56 वर्षीय कैप्टन अभिमन्यु ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 369.03 करोड़ रुपये बताई है। वहीं, उन्होंने अपनी पत्नी की संपत्ति 47.96 करोड़ रुपये बताई है। उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1.1 लाख की नकदी, 251 करोड़ के बांड, डिबेंचर और शेयरों में निवेश की भी जानकारी दी है। पूर्व वित्त मंत्री के पास 21.53 लाख रुपये के सोने और अन्य कीमती सामान भी हैं।

यह भी पढ़ें- भूपेंद्र हुड्डा के पास नहीं कोई गाड़ी, 5 साल में घट गई प्रॉपर्टी, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं पूर्व CM

सावित्री जिंदल के पास कितनी संपत्ति है?

हरियाणा में सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल हैं, जबकि सबसे अमीर महिला प्रत्याशियों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं। सावित्री जिंदल के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 270 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें 190 करोड़ चल और 80 करोड़ अचल संपत्ति की जानकारी दी गई है।

बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास के पास कुल 3.74 करोड़ की चल संपत्ति और 7.29 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी आशा हुड्डा के पास 3.74 करोड़ की चल और 11.99 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं, जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी और महिला पहलवान विनेश फोगाट के पास दो करोड़ अचल और 11 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों की मालकिन हैं विनेश फोगाट, इन गाड़ियों का है गजब कलेक्शन, जानिए रेसलर के पास कितनी है संपत्ति

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर