Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

विधानसभा चुनाव के बीच गुड न्यूज, हरियाणा में धान, बाजरा, मूंग और मक्के की सरकारी खरीद के तारीखों का हुआ एलान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने धान बाजरा मूंग और मक्का की सरकारी खरीद की घोषणा की है। धान की खरीद 23 सितंबर से शुरू होगी और 15 नवंबर तक चलेगी। बाजरा और मूंग की खरीद एक अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगी। मक्का की खरीद 20 सितंबर से शुरू होगी और 15 नवंबर तक चलेगी।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 13 Sep 2024 09:11 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा में धान की सरकारी खरीद 23 सितंबर से शुरू। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में धान की सरकारी खरीद 23 सितंबर से शुरू होगी, जो 15 नवंबर तक चलेगी। इस बार 84 लाख टन धान की खरीद होने का अनुमान है। बाजरा और मूंग की खरीद एक अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि धान खरीद के लिए 241 मंडियां और खरीद केंद्र खोले गए हैं।

इस बार 14.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान बाेया गया है। बाजरे की खरीद के लिए 91 खरीद केंद्र खोले गए हैं। बाजरा 4.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया है और अनुमानित उत्पादन 10.78 लाख टन होगा।

मूंग की खरीद के लिए 38 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। 20 सितंबर से मक्का की खरीद शुरू होगी, जो 15 नवंबर तक चलेगी। मक्का खरीद के लिए 19 मंडियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। मक्का की बुवाई सात हजार हेक्टेयर में की गई है और अनुमानित उत्पादन 23 हजार टन होगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर