Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Lok Sabha Result 2024: हरियाणा में कौन सरताज, 10 सीटों पर कल होगा फैसला; इन प्रत्‍याशियों की साख दांव पर

हरियाणा में 10 सीटों पर कल परिणाम आएंगे। सुबह आठ बजते ही प्रदेश में 44 स्थानों पर बनाए गए 91 केंद्रों में मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक स्थिति लगभग स्पष्ट हो जाएगी। शाम तक फाइनल नतीजे भी आपके सामने होंगे। लगभग सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है जिससे हार-जीत का अंतर पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले काफी कम रहने की उम्मीद है।

By Sudhir Tanwar Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:10 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा में कौन सरताज, 10 सीटों पर कल होगा फैसला

सुधीर तंवर, चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Chunav Result 2024) के परिणाम का इंतजार आज (मंगलवार) खत्म हो जाएगा। सुबह आठ बजते ही प्रदेश में 44 स्थानों पर बनाए गए 91 केंद्रों में मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक स्थिति लगभग स्पष्ट हो जाएगी। शाम तक फाइनल नतीजे भी आपके सामने होंगे। आप घर बैठे ही चुनाव आयोग की वेबसाइट www.result.eic.in और वोटर हेल्पलाइन एप पर पल-पल का अपडेट ले सकते हैं।

प्रत्‍याशियों की किस्‍मत

हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर, दीपेंद्र हुड्डा, नवीन जिंदल, कुमारी सैलजा, अशोक तंवर, अभय चौटाला, रणजीत चौटाला और राज बब्बर जैसे दिग्गज संसद पहुंचने की दौड़ में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 25 मई को मतदाता कर चुके हैं।

इसी तरह करनाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित नौ प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में है। ईवीएम का लाक खुलते ही पता चल जाएगा कि मतदाताओं ने किसे सरताज चुना है और किसे शिकस्त मिली।

सात संसदीय क्षेत्रों में हैट्रिक लगाती दिख रही भाजपा

अधिकतर चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों अर्थात एग्जिट पोल (एग्जिट पोल) में भाजपा के पाले में आठ सीटें बताई जा रही हैं, जबकि दो सीटें कांग्रेस की झोली में जा सकती हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार सात सीटों कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, करनाल, सिरसा, भिवानी-महेंद्रगढ़ और अंबाला में जीत की हैट्रिक लगाती दिख रही है, जबकि सिरसा, रोहतक और हिसार में तगड़ा मुकाबला है।

यह भी पढ़ें: Hisar lok sabha Chunav Result 2024: लोकसभा सीट हिसार में दिखेगी कांटे की टक्कर, बीजेपी लहरा पाएगी जीत का परचम?

लगभग सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है, जिससे हार-जीत का अंतर पिछले लोकसभा चुनावों के मुकाबले काफी कम रहने की उम्मीद है। क्षेत्रीय दल इनेलो और जजपा शायद ही कोई उलटफेर कर पाएं।

एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों की भी परीक्षा

सर्वे भाजपा को सीटें कांग्रेस को सीटें जजपा और इनेलो
इंडिया टीवी सीएनएक्स 6-8 2-4 0
न्यूज 24- टुडेज चाणक्य 7 4 0
इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स 7 3 0
इंडिया टुडे 6-8 2-4 0
टाइम्स नाउ- ईटीजी रिसर्च 7 3 0
जन की बात 7-8 3-2 0
रिपब्लिक भारत-मेट्राइज 7-9 1-3 0

पिछले लोकसभा चुनावों में यह थे नतीजे

संसदीय क्षेत्र जीते हारे हार-जीत का अंतर
अंबाला रतन लाल कटारिया (भाजपा) कुमारी सैलजा (कांग्रेस) 342345
भिवानी-महेंद्रगढ़ चौधरी धर्मबीर सिंह (भाजपा) श्रुति चौधरी (कांग्रेस) 444463
फरीदाबाद कृष्णपाल गुर्जर (भाजपा) अवतार सिंह भड़ाना (कांग्रेस) 638239
गुड़गांव राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा) कैप्टन अजय सिंह यादव (कांग्रेस) 386256
हिसार बृजेन्द्र सिंह (भाजपा) दुष्यंत चौटाला (जननायक जनता पार्टी) 314068
सिरसा सुनीता दुग्गल (भाजपा) डा. अशोक तंवर (कांग्रेस) 309918
करनाल संजय भाटिया (भाजपा) कुलदीप शर्मा (कांग्रेस) 656142
सोनीपत रमेश चंद्र कौशिक (भाजपा) भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) 164864
कुरूक्षेत्र नायब सिंह सैनी (भाजपा) निर्मल सिंह (कांग्रेस) 384591
रोहतक अरविंद कुमार शर्मा (भाजपा) दीपेंदर सिंह हुड्डा (कांग्रेस) 7503

इस बार इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

संसदीय क्षेत्र भाजपा कांग्रेस जजपा इनेलो
अंबाला बंतो कटारिया वरुण चौधरी डॉ. किरण पूनिया सरदार गुरप्रीत सिंह
कुरुक्षेत्र नवीन जिंदल सुशील गुप्ता (आप) पालाराम सैनी अभय चौटाला
सिरसा डॉ. अशोक तंवर कुमारी सैलजा रमेश खटक संदीप लोट
हिसार रणजीत सिंह चौटाला जय प्रकाश जेपी नैना चौटाला सुनैना चौटाला
करनाल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिव्यांशु बुद्धिराजा देवेंद्र कादियान राकांपा के मराठा वीरेंद्र वर्मा को समर्थन
सोनीपत मोहन लाल बड़ौली सतपाल ब्रह्मचारी भूपेंद्र मलिक अनूप सिंह दहिया
रोहतक अरविंद शर्मा दीपेंद्र सिंह हुड्डा रविंद्र सांगवान -
भिवानी-महेंद्रगढ़ चौधरी धर्मबीर सिंह राव दान सिंह राव बहादुर सिंह -
गुड़गांव केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह राज बब्बर राहुल यादव फाजिलपुरिया -
फरीदाबाद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर महेंद्र प्रताप सिंह नलिन हुड्डा सुनील तेवतिया

कहां कितने प्रत्याशी

लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी पुरुष महिलाएं
कुरुक्षेत्र 31 30 1
हिसार 28 25 3
रोहतक 26 24 2
फरीदाबाद 24 22 2
गुड़गांव 23 22 1
सोनीपत 22 22 0
करनाल 19 17 2
सिरसा 19 18 1
भिवानी-महेंद्रगढ़ 17 15 2
अंबाला 14 12 2
कुल 223 107 16

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें