Move to Jagran APP

Haryana News: बाल-बाल बचे अजय चौटाला, नील गाय सामने आने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

Haryana News जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी के सामने अचानक नील गाय के सामने आने से अजय चौटाला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर ही नील गाय की मौत हो गई। अजय चौटाला के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 26 Jul 2024 03:44 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: अजय चौटाला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे जेजेपी नेता।

जागरण संवाददाता, नरवाना। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला शुक्रवार को बाल-बाल बच गए। नील गाय के अचानक सामने आने से उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। अजय चौटाला के साथ उनकी पत्नी नैना चौटाला भी मौजूद थीं। गनीमत है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

नेशनल हाइवे हिसार-चंडीगढ़ रोड पर गांव ढाकल से थोड़ी दूर नील गाय के आगे आने से जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना दोपहर 12:30 के आसपास की बताई जा रही है। अजय चौटाला अपनी पत्नी नैना चौटाला के साथ अपनी गाड़ी में सिरसा से चंडीगढ़ जा रहे थे।

दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ रवाना

जैसे ही गांव ढाकल से थोड़ी आगे आए तभी बीच रास्ते पर नील गाय आ गई। जिससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। जजपा नेता बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई व कार्रवाई में जुट गई। बाद में उन्हें दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें- Haryana Poitics: सैलजा की पदयात्रा से पहले बने नए राजनीतिक समीकरण, बीरेंद्र सिंह की हुई एंट्री; SRK गुटा का बदला नाम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।