Move to Jagran APP

Haryana Oath Ceremony: राज्य सभा से इस्तीफा देकर दूसरी बार मंत्री बने कृष्ण लाल पंवार, INLD से हुए थे BJP में शामिल

हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। नायब सैनी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कई मंत्रियों ने शपथ ली है। कृष्ण लाल पंवार भी दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है। वे इसराना विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर विधायक बने हैं। उन्होंने दूसरी बार कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 17 Oct 2024 04:29 PM (IST)
Hero Image
Haryana Oath Ceremony: दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने कृष्ण लाल पंवार।

डिजिटल डेस्क, इसराना। हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। नायब सैनी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने शपथ ली है। कृष्ण लाल पंवार भी दूसरी बार मंत्री बने हैं। वे इसराना सीट से जीत दर्ज कर विधायक बने हैं।

कृष्ण लाल पंवार का राजनीतिक सफर काफी लंबा है। असंध से कई बार इनेलो से विधायक रहे हैं। परिसीमन 2009 के बाद उन्होंने इसराना से इनेलो के टिकट पर चुना लड़ा और कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया था। 2014 में इनेलो छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ा और फिर कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया।

2019 में मिली हार का लिया बदला

मनोहर लाल सरकार में परिवहन, आवास, जेल मंत्री की जिम्मेदारी मिली। 2019 में कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि से हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश में एससी वर्ग से बड़ा चेहरा होने पर भाजपा ने राज्यसभा भेज दिया।

2024 के चुनाव में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की तो भाजपा ने फिर से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा।पंवार ने 2019 में मिली हार का बदला लेते हुए कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को 13895 वोट से हराया। अब नायब सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है।

मंत्री बनने से पहले दिया राज्यसभा से इस्तीफा

कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने से पहले विधायक कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर अपना इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा था कि वह इसराना से विधायक चुने जाने के बाद हरियाणा में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।

बीजेपी को 48 सीटों पर मिली थी जीत

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिली है। अपने दम पर सरकार बनाई है। बीजेपी ने 48 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है।

5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को हुई थी। परिणाम आने के 9 दिनों बाद बीजेपी का नई सरकार बनी है। हरियाणा में  बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है।

इसके साथ ही हरियाणा का इतिहास भी बदल गया। हरियाणा में अभी तक किसी पार्टी की लगातार तीन बार सरकार नहीं बनी थी। प्रचंड जीत के बाद नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

यह भी पढ़ें- CM Nayab Singh Saini Oath Live: हरियाणा में बीजेपी 3.0, एक फिर नायब सरकार; अनिल विज-श्रुति चौधरी सहित इन्हें मिली मंत्रिमंडल में जगह

खबर अपडेट की जा रही है...

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।