Move to Jagran APP

Haryana Oath Ceremony: महिपाल ढांडा को कैबिनेट में फिर मिली जगह, मंत्री पद की ली शपथ, इस सीट से लगाई जीत की हैट्रिक

हरियाणा में आज बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। नायब सैनी ने पंचकूला में दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इस दौरान पानीपत ग्रामीण सीट से चुनाव जीते महिपाल ढांडा को नायब कैबिनेट में शामिल किया गया है। महिपाल ढांडा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 17 Oct 2024 08:32 PM (IST)
Hero Image
Haryana Oath Ceremony: महिपाल ढांडा को कैबिनेट में फिर मिली जगह, मंत्री पद की ली शपथ।

जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा में आज बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। नायब सैनी ने पंचकूला में दशहरा मैदान में मुख्यंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इस दौरान पानीपत ग्रामीण सीट से चुनाव जीते महिपाल ढांडा को नायब कैबिनेट में शामिल किया गया है।

महिपाल ढांडा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। पानीपत जिले में 2009 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई ग्रामीण विधानसभा सीट से 2014 में भाजपा ने महिपाल ढांडा को टिकट दिया था। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी धारा सिंह रावल को हराया था।

कांग्रेस प्रत्याशी को 50 हजार से अधिक वोटों से हराया

2019 में दूसरी बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े और जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान को हराया था। नायब सैनी सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। 2024 में महिपाल ढांडा ने लगातार तीसरी बार चुनाव लड़कर कांग्रेस प्रत्याशी सचिन कुंडू को 50212 वोट से हराया। नायब सरकार में अब फिर से उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा का बेदाग मंत्रिमंडल: किसी मंत्री पर नहीं कोई केस, CM समेत 14 मंत्री को मिली कुर्सी; ऐसी है नायब कैबिनेट

तीसरी बार विधायक बने महिपाल ढांडा

बता दें कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा हलके से लगातार तीसरी बार विधायक बने महिपाल ढांडा पिछली नायब सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। लंबे समय तक संगठन में भी सक्रिय रहे। भाजपा किसान मोर्चा में अहम जिम्मेदारी निभाई। जीटी रोड बेल्ट पर जाट समुदाय में युवा नेता के रूप में अच्छी पहचान है। नायब सैनी ने दूसरी बार विश्वास जताकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।

शपथ ग्रहण से पहले मनसा देवी के दरबार पहुंचे नायब

हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा नाडा साहिब व माता मनसा देवी के मंदिर में मत्था टेककर पूजा अर्चना की। नायब सैनी ने पंचकूला के वाल्मीकि मंदिर में भी मत्था टेका और महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को अपने जीवन में लागू करने का संकल्प लिया। नायब सैनी के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी तथा हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी तीनों धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Haryana Oath Ceremony: अनिल विज को नायब कैबिनेट में मिली जगह, लगातार सातवीं बार बने विधायक; कभी बैंक में किया करते थे नौकरी

खबर अपडेट की जा रही है...

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।