Move to Jagran APP

'राजतिलक' की हुई तैयारी, एक बार फिर नायब सैनी की बारी; शपथ समारोह से पहले क्या बोले निर्दलीय विधायक

हरियाणा में एक बार फिर से नायब सैनी के राजतिलक की तैयारी पूरी हो चुकी है। निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बाद अब नायब सैनी गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले नायब सैनी ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।

By Agency Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 16 Oct 2024 05:42 PM (IST)
Hero Image
नायब सैनी, राजेश जून और सावित्री जिंदल (जागरण फाइल फोटो)

एएनआई, पंचकूला। चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बुधवार को नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी के अन्य नेता लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए चंडीगढ़ स्थित राजभवन पहुंचे।

इस बीच, निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बीच भाजपा विधायक अनिल विज ने भाजपा नेतृत्व पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से उन्हें (नायब सिंह सैनी) भाजपा विधायक दल का नेता चुना है और वे कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मैंने पार्टी द्वारा सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों को पूरा किया है। कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

यह भी पढ़ें- HSSC Result: इंतजार की घड़ियां हुई खत्म! शपथ से ठीक पहले जारी हो जाएगा 24 हजार पदों पर भर्ती का रिजल्ट

तीन निर्दलीय विधायकों ने दिया समर्थन

तीन निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, राजेश जून और देवेंद्र कादयान ने भी हरियाणा भाजपा विधायक दल को समर्थन दिया है और बुधवार को राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपेंगे।

हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं बिना किसी शर्त के हरियाणा सरकार को अपना समर्थन दे रही हूं।

हम हिसार और हरियाणा का अच्छा विकास चाहते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा का समग्र विकास करेंगे।

हरियाणा की बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राजेश जून ने भी कहा कि मैं भाजपा का समर्थन कर रहा हूं और राज्यपाल से मिलकर समर्थन पत्र सौंपूंगा। मैंने भाजपा का समर्थन इसलिए किया है क्योंकि मुझे उनकी नीतियां पसंद हैं और अपने क्षेत्र के विकास के लिए है।

इसी तरह हरियाणा की गनौर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादयान ने कहा कि आज सभी 3 निर्दलीय विधायक राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने जा रहे हैं। अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमने भाजपा सरकार का समर्थन करने का फैसला किया है।

नायब सैनी 17 अक्टूबर को लेंगे शपथ

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सैनी 17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है और लोगों ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: हरियाणा की 20 सीटों पर फिर होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें