Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Politics: 'BJP ने कराया इनेलो-बसपा का गठबंधन', AAP के साथ आने पर दुष्यंत चौटाला बोले- राजनीति में संभावनाओं से इनकार नहीं

Haryana Politics हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इनेलो-बसपा गठबंधन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ययह गठबंधन कितने दिन चलेगा कुछ कह नहीं सकते हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि निशान साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार पुराने फैसलों को बदल रहे हैं। वह बताएं कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गलत फैसले किए थे।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 26 Jul 2024 05:10 PM (IST)
Hero Image
Haryana Politics: सीएम नायब सैनी और भूपेंद्र हुड्डा पर गरजे दुष्यंत चौटाला।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पूर्व उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने इनेलो व बसपा के गठबंधन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि आमजन में तो यही धारणा है कि यह गठबंधन भाजपा ने कराया है। जजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही गठबंधन की चर्चाओं पर कहा कि किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही है। हालांकि, राजनीति में संभावनाओं को कभी इंकार नहीं किया जा सकता।

जजपा मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत ने कहा कि पार्टी की सभी जिलों में बैठकें हो चुकी हैं। जिला प्रभारियों की रिपोर्ट आने के बाद पार्टी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला संगठन को नए सिरे से गठन करेंगे। जजपा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पहली अगस्त से पार्टी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तैयारियों के साथ ग्राउंड पर उतर जाएगी।

किसी के मन में कोई संशय तो दूर कर लें

इनेलो और बसपा के बीच हुए गठबंधन से जुड़े सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि यह कितने दिन चलेगा, इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। चूंकि इनेलो के साथ बसपा ने तीसरी बार गठबंधन किया है। 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान बसपा ने इनेलो के साथ भी गठबंधन किया और हमारे साथ भी।

लेकिन जल्द ही तोड़ भी दिया। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत ने कहा कि मैं उचाना से विधायक हूं और इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ूंगा। अगर किसी के मन में कोई संशय है तो उसे दूर कर लेना चाहिए।

सीएम सैनी पर गरजे दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार पुराने फैसलों को बदल रहे हैं। वह बताएं कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गलत फैसले किए थे। नायब सैनी भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के समय लिए गए फैसलों पर ही सम्मान समारोह कर रहे हैं। कोई भी नया फैसला वे अभी तक नहीं कर पाए हैं।

मुख्यमंत्री का अधिकारियों पर कंट्रोल नहीं

कानून व्यवस्था पर सरकार को कटघरे में लेते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार का उन पर कंट्रोल नहीं है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने कानून एवं व्यवस्था को लेकर गृह विभाग की बैठक ली थी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस के आला अधिकारियों को यह कहा कि उन्हें वर्करों से क्राइम की सूचना पहले मिल जाती है, पुलिस द्वारा लेट दी जाती है। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री का अधिकारियों पर ही कंट्रोल नहीं है।

बजट में हरियाणा की अनदेखी

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में इस बार हरियाणा की पूरी तरह से अनदेखी की है। जिस बिहार में 10 दिन में 11 पुल गिर गए, उसे सड़कों व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 36 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। हिसार से रेवाड़ी तक के एक्सप्रेस-वे के लिए 3500 करोड़ भी हरियाणा को नहीं मिल सके।

इसी तरह से रेलवे परियोजनाओं के नाम पर हरियाणा के साथ धोखा हुआ है। हरियाणा में केंद्र द्वारा मंजूरशुदा प्रोजेक्ट भी लटक जाएंगे। चूंकि केंद्र के बजट में इन परियोजनाओं के लिए बजट का प्रविधान नहीं किया है। सड़क व रेलवे से जुड़े कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनकी डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो चुकी है। 

कैबिनेट कमेटी से भी मंजूरी मिल चुकी है। कैथल व बहादुरगढ़ में रेलवे एलिवेटिड ट्रैक की मंजूरी मिल चुकी है लेकिन इन पर इसलिए काम नहीं हो पाएगा क्योंकि केंद्र की ओर से पैसों का प्रबंध बजट में नहीं किया है।

हुड्डा पर भी दागे सवाल

दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण के अपने फैसले को लागू किया था। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने हरियाणा के एक्ट को अपने यहां लागू करते हुए प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 100 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। ऐसे में हुड्डा को अब यह बताना चाहिए कि वे जजपा के इस फैसले के साथ हैं या नहीं।