Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Politics: 'अपने राज में प्रदेश को गर्त में...', कांग्रेस के 'हरियाणा मांगे हिसाब' को मनोहर लाल ने किया खारिज, कह दी बड़ी बात

Haryana Politics कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में जब भी कांग्रेस ने कहा हमने तभी साथ के साथ हिसाब दिया। कांग्रेस को अगर वास्तव में हिसाब चाहिए तो पहले उन राज्यों में जाकर हिसाब लें जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। पड़ोसी राज्य पंजाब को कांग्रेस सरकार ने डुबोया।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 14 Jul 2024 01:08 PM (IST)
Hero Image
Haryana Politics: हरियाणा मांगे हिसाब पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस द्वारा भाजपा के विरुद्ध चलाए जाने वाले “हरियाणा मांगे हिसाब” अभियान को सिरे से खारिज कर दिया। मनोहर लाल ने कहा कि पहले हम कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगेंगे। कांग्रेस ने अपने 10 साल के राज में देश और हरियाणा को गर्त में डुबो दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान लोगों में भारी निराशा थी। लेकिन भाजपा ने प्रदेश का चहुंमुखी और एक समान विकास कर हरियाणा को विकास के रास्ते पर तेजी से चलाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शनिवार रात को नई दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम में मनोहर लाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों पर बनी बुकलेट को जारी किया।

क्या बोले मनोहर लाल

मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल में इन सुशासन सहयोगियों की नियुक्तियां की थी, जो कि जिलों में डीसी व एसपी समेत विभिन्न अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर सरकार के आंख, कान और नाम के रूप में कार्य करते थे।

सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल और पूर्व अतिरिक्त प्रधान सचिव व अब राष्ट्रपति भवन में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों के संबंध में बेहतरीन कार्य किया है।

'हम जनता को हिसाब देंगे'

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में जब भी कांग्रेस ने कहा, हमने तभी साथ के साथ हिसाब दिया। कांग्रेस को अगर वास्तव में हिसाब चाहिए तो पहले उन राज्यों में जाकर हिसाब लें, जहां कांग्रेस की सरकारें हैं।

पड़ोसी राज्य पंजाब को कांग्रेस सरकार ने डुबोया और अब आम आदमी पार्टी डुबो रही है। हमको हिसाब देना होगा तो जनता को देंगे और जनता इसका परिणाम हमें देगी।

'कई बार लेने पड़ते हैं कठोर फैसले'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शासन में कई बार कठोर फैसले लेने पड़ते हैं, लेकिन आम जनता के हित में इन फैसलों के परिणाम हमेशा सुखद रहे। उन्होंने कहा कि साल 2035 तक पूरे देश में बिजली की दोगुनी आपूर्ति की डिमांड हो जाएगी।

इस आपूर्ति को किस तरीके से पूरा किया जाए इस पर आज ही विचार और मंथन करना होगा। उन्होंने बताया कि हमारा ऊर्जा विभाग आगे की कार्ययोजना बनाने में बड़ी तेजी के साथ काम कर रहा है।

इस दौरान मनोहर लाल ने करनाल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम करने की घोषणा की है। उन्होंने इंद्री व घरौंडा में दो कार्यक्रम कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कांग्रेस को दो सीटें मिलने पर बढ़ा सैलजा का राजनीतिक कद, हरियाणा के नेताओं को दिया एकजुटता का संदेश