Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Politics: सांसद बने वरुण चौधरी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, क्या अब हरियाणा में होगा उपचुनाव?

लोकसभा चुनाव में हरियाणा (Haryana Politics) की अंबाला संसदीय सीट से कांग्रेस नेता वरुण चौधरी जीते हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया को 49 हजार मतों से शिकस्त दी। वरुण ने आज मुलाना विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह त्यागपत्र स्वीकार भी कर लिया गया है। ऐसे में सवाल है कि क्या अब हरियाणा में उपचुनाव होगा?

By Sudhir Tanwar Edited By: Prince Sharma Updated: Sat, 15 Jun 2024 08:55 PM (IST)
Hero Image
अंबाला संसदीय सीट से चुनाव जीते वरुण चौधरी (जागरण फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की अंबाला संसदीय सीट से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य बने वरुण चौधरी ने मुलाना विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस विधायक ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया।

वरुण चौधरी विधानसभा की सबसे महत्वपूर्ण समिति अर्थात पब्लिक अकाउंट कमेटी- पीएससी (लोक लेखा समिति) के चेयरमैन भी थे। उनके विधायक पद से त्यागपत्र देने के साथ ही अब यह पद भी रिक्त हो गया है।

ये सीटें पहले ही हैं खाली

विधानसभा स्पीकर द्वारा लोक लेखा समिति के नए चेयरमैन के तौर पर किसी और विधायक को नामित किया जाएगा। बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के निर्दलीय विधायक पद से इस्तीफे के बाद से ही सिरसा की रानियां और निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद के निधन से बादशाहपुर विधानसभा सीट पहले से रिक्त हैं।

चूंकि हरियाणा विधानसभा के अगले आम चुनाव इसी वर्ष अक्टूबर में निर्धारित हैं, इसलिए तीनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नहीं कराया जाएगा। विधानसभा के आम चुनाव के साथ ही इन तीनों सीटों के लिए भी चुनाव कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Earthquake in Haryana: हरियाणा के झज्जर में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता