Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Politics: कांग्रेस का कैप्टन कौन? भूपेंद्र या दीपेंद्र हुड्डा...सैलजा-सुरजेवाला क्या इनको मानेंगे? BJP के सवाल से खलबली

Haryana Politics केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारा कैप्टन तो नायब सिंह सैनी हैं। कांग्रेस का कैप्टन कौन है? भूपेंद्र हुड्डा या दीपेंद्र हुड्डा.. कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला क्या इनको कैप्टन मानेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में किसानों की भूमि को हड़पने का काम किया गया।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Mon, 05 Aug 2024 03:26 PM (IST)
Hero Image
Haryana Politics: कांग्रेस का कैप्टन कौन? भूपेंद्र या दीपेंद्र हुड्डा। बीजेपी ने उठाए सवाल।

बृजेश द्विवेदी, कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में भाजपा की पहली चुनावी शंखनाद रैली में भाजपा नेताओं के निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान और बिप्लब देब ने कहा कि भाजपा सरकार से 10 वर्ष का हिसाब मांगने वालों के कार्यकाल में बड़े-बड़े जमीन घोटाले हुए।

सीएलयू का खेल खेला गया। पैसे लेकर नौकरियां दी जाती थीं। अब जब भाजपा सरकार बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी दे रही है तो इनको तकलीफ हो रही है। भाजपा सत्ता के लोभ के लिए नहीं जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हमें कांग्रेस को नहीं जनता को हिसाब देना है। नेताओं ने कांग्रेस की गुटबाजी पर भी तंज कसा।

कांग्रेस के पास पिता-पुत्र हैं

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा को पंजाब और बंगाल की तरह समाप्त कर करना चाह रही है। नशा के कारण पंजाब खत्म हो गया है।

हरियाणा में ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास पिता-पुत्र हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा कि हमें कांग्रेस को नहीं जनता को हिसाब देना है।

भाजपा सरकार में किसानों की भूमि को बचाया गया

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी को छेड़ते हुए कहा कि हमने तो नायब सैनी अपना कैप्टन नामित कर दिया है। वह विपक्षियों के हर सवाल का जवाब देंगे। कांग्रेस पार्टी का कैप्टन कौन है? भूपेंद्र सिंह हुड्डा या उनके पुत्र।

क्या इनको कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला कैप्टन मानेंगे? मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में किसानों की भूमि को हड़पने का काम किया गया, जबकि भाजपा सरकार में किसानों की भूमि को बचाया गया है।

नेक नीयत से कार्य किया भाजपा सरकार

कांग्रेस के नेताओं के पास कुछ बोलने के लिए नहीं है तो जनता में भ्रम फैला रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह जनता में विश्वास का शंखनाद है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार ने नेक नीयत से कार्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें- Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, कच्चे कर्मियों को पक्का करने की तीन नीतियों पर मंथन करेगी सरकार

कौन हैं कांग्रेस के कैप्टन

कांग्रेस हिसाब दे कि क्यों उन्होंने किसानों की हजारों एकड़ जमीन बिल्डरों को औने-पौने दाम पर देकर उन्हें लूटने का काम किया। कांग्रेस राज्य में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार हुए। कांग्रेस तय करें कि हिसाब कौन देगा।

हमने तो इस खेल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हिसाब देने के लिए कैप्टन नामित कर दिया है। कांग्रेस का कैप्टन पिता है या पुत्र इसका फैसला वह करें।

राज्य के नौजवानों को नशे से बचाना होगा

प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि को पूरी दुनिया जानती है। आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा में सत्ता इसलिए हथियाना चाहते हैं ताकि पंजाब की तरह हरियाणा को भी खत्म कर दिया जाए।

हमें हरियाणा के नौजवान को नशे से बचाना है। नौजवान सेना में बार्डर का प्रहरी है, ओलिंपिक में मेडल और खेतों में धान अनाज उपजाने के लिए पैदा हुआ है।

धन बनाने के लिए देश बचाने के लिए सेवा कर रहे पीएम

वह रविवार को नई अनाज मंडी में थानेसर हलके की पहली चुनावी शंख नाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास संगठन है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास पिता-पुत्र हैं। विपक्ष के लोग पहले भी मुख्यमंत्री रहे हैं व उन्होंने पंचकूला का घोटाला किया।

डीएलएफ का घोटाला किया और सारा पैसा कहां ले गए सभी को पता है। भाजपा हरियाणा को विकास में नंबर एक पायदान पर बनाए रखने के लिए जनता का सहयोग और समर्थन चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री धन बनाने के लिए नहीं देश बनाने के लिए लोगों की सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana News: कौन हैं वो 10 और फसलें, जो MSP में हुईं शामिल, एक सप्ताह में मिलेगी मुआवजा राशि, CM सैनी के 4 बड़े फैसले