Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हरियाणा दौरा रद्द, हुड्डा और उदयभान संबोधित करेंगे रैली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान पुलिस लाइन में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2024) की तैयारियों के बीच यह दौरा रद्द हुआ है। जानकारी के अनुसार हेल्थ से जुड़ी समस्या की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा रद्द हुआ है।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 23 Sep 2024 01:03 PM (IST)
Hero Image
मल्लिकार्जुन खरगे का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है।

ऐसे में अब पुलिस लाइन में होने वाली रैली को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार हेल्थ से जुड़ी समस्या की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हरियाणा दौरा रद्द किया गया है। 

अचानक रद्द हुआ मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश का दौरा करने वाले थे। इस दौरान आज अंबाला शहर पुलिस लाइन में उनकी रैली भी थी। हालांकि, अचानक हेल्थ से जुड़ी समस्या की वजह से मल्लिकार्जुन खरगे को अपना दौरा रद्द करना पड़ गया है। 

यह भी पढ़ें-  Haryana Election: सैलजा की नाराजगी हो गई दूर? रणदीप सुरजेवाला ने दी बड़ी जानकारी; बताया कब से करेंगी प्रचार

पिछले 10 सालों से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस पार्टी इस बार हर हाल में सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए पार्टी ने कई योजनाएं भी बनाई है। जिसके तहत आए दिन पार्टी के कई दिग्गज नेता प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसके अलावा टिकट वितरण से नाराज चल रहे नेताओं को भी लगातार मनाने की कोशिश की जा रही है। 

बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों पर एक बार 5 अक्टूबर को मतदान कराए जाएंगे तो वहीं 8 अक्टूबर को परिणाम सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें- Kumari Selja ने मनोहर लाल का ऑफर ठुकराया, बोलीं- मुझे नसीहत न दें, सैजला की रगों में कांग्रेस का खून है