Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JJP-ASP Candidates List: जजपा और आसपा की तीसरी लिस्ट जारी, 17 उम्मीदवारों को मिला टिकट; रादौर में बदला प्रत्याशी

हरियाणा (Haryana Election 2024) में 90 सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (JJP-ASP Candidates List) ने अपने उम्मीदावरों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। दोनों पार्टियां अब तक 48 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। वहीं रानियां विधानसभा सीट पर जजपा और आसपा ने निर्दलीय उम्मीदवार चौधरी रणजीत सिंह चौटाला का समर्थन किया है।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 11 Sep 2024 01:08 PM (IST)
Hero Image
JJP और ASP ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) (JJP-ASP Candidates List) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में JJP और ASP ने कुल 17 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, तो वहीं रादौर के प्रत्याशी को बदल दिया गया है। पहली लिस्ट में कुल 19 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी थी, तो वहीं दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों को टिकट मिला था।

हरियाणा में 90 सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर जजपा और आसपा (JJP-ASP Candidates List) अब तक अपने 48 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी हैं। इसके अलावा जजपा और आसपा ने रानियां सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन दे दिया है। 

किसे कहां से मिला टिकट?

क्र.सं. विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
1 यमुनानगर इंतजार अली गुजर्र
2 रादौर मंदीप टोपरा (ASP)
3 थानेसर सूर्य प्रताप सिंह राठौड़
4 इंद्री कुलदीप मंढान
5 पानीपत ग्रामीण रघुनाथ कश्यप
6 टोहाना हवा सिंह खोबड़ा
7 रतिया (एससी) रमेश कुमार ओड
8 कालांवाली (एससी) गुरजंट तिगरी पार्षद
9 आदमपुर कृष्ण गंगवा
10 हिसार रवि आहुजा
11 रोहतक जितेंद्र बल्हारा
12 कलानौर (एससी) महेंद्र सुडाना
13 बादली कृष्ण सिलाना
14 झज्जर (एससी) नसीब बाल्मिकी (सोनू)
15 रेवाड़ी मोकी यादव (ASP)
16 हथीन रविंद्र सहरावत 
17 फरीदाबाद एनआईटी हाजी करामत अली
18 फरीदाबाद निशा बाल्मिकी (ASP)

तीसरी सूची

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: JJP और ASP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 12 उम्मीदवारों को मिला टिकट; देखें पूरी सूची

दूसरी सूची 

यह भी पढ़ें- Haryana Election: जजपा-आसपा ने जारी की 19 प्रत्याशियों की पहली सूची, दुष्यंत चौटाला उचाना से लड़ेंगे चुनाव

पहली सूची

रादौर में बदला प्रत्याशी 

जजपा और आसपा गठबंधन ने रादौर विधानसभा सीट पर पहले जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार बुबका को टिकट दिया था। हालांकि, तीसरी लिस्ट में उनकी जगह अब एएसपी प्रत्याशी मंदीप टोपरा को टिकट दिया गया है। 

दोनों पार्टियों ने अब तक 48 सीटों पर अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। जिसमें से 39 सीटों पर जजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो वहीं 9 सीटों पर आसपा के उम्मीदवार खड़े हैं।

यह भी पढ़ें- डबवाली में चाचा-भतीजा तो रानियां में दादा-पोता के बीच लड़ाई, चुनावी रण में आपस में ही उलझा चौधरी देवीलाल का परिवार