Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा को 55 लाख तो कांग्रेस को मिले 54 लाख वोट, वोट शेयर लगभग बराबर फिर कहां फंस गई कांग्रेस?

हरियाणा चुनाव (Haryana Election 2024) में कांग्रेस को बीजेपी से महज 1.18 लाख वोट कम मिले जिसके चलते कांग्रेस 11 सीटें कम जीत पाई। भाजपा ने 55.48 लाख वोट लेकर 48 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस ने 54.30 लाख वोट लेकर 37 सीटें जीतीं। निर्दलीयों ने 16.17 लाख वोट लेकर तीन सीटें जीतीं। इनेलो ने 5.75 लाख वोट लेकर 2 सीटें जीतीं।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 08 Oct 2024 10:25 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का वोट शेयर।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के चुनावी रण में कांग्रेस को भाजपा से सिर्फ 1 लाख 18 हजार 198 वोट कम मिले हैं, जिसकी बदौलत कांग्रेस भाजपा से 11 सीट कम जीत पाई। आइए आपको सीटों की संख्या और मत प्रतिशत के हिसाब से पूरा गणित समझाते हैं -

  • भाजपा ने 55 लाख 48 हजार 800 वोट (39.94%) लेकर 48 सीट जीती
  • कांग्रेस ने 54 लाख 30 हजार 602 वोट (39.09%) लेकर 37 सीट जीती
  • निर्दलीयों ने 16 लाख 17 हजार 249 वोट (11.64%) लेकर तीन सीट जीती
  • इनेलो ने 5 लाख 75 हजार 192 वोट (4.14%) लेकर 2 सीटें जीती
  • आम आदमी पार्टी ने 2 लाख 48 हजार 455 वोट (1.79%) हासिल किए। कोई सीट नहीं जीती।
  • जननायक जनता पार्टी ने 1 लाख 25 हजार 22 वोट (0.90%) हासिल किए। कोई सीट नहीं जीती।
  • नोटा को 53 हजार 300 (0.38%) वोट प्राप्त हुए
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें