Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: कहीं 2 वोट से आगे कांग्रेस तो कहीं 32 वोट से जीती बीजेपी, जानें कहां फंस रहा पेच

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election Result 2024) के नतीजे आ गए हैं और भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। रोहतक में कांग्रेस के भरत भूषण बत्रा सिर्फ 2 वोटों से आगे हैं जबकि उचाना कलां में भाजपा के देवेंद्र अत्री 32 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को उचाना कलां से हार का सामना करना पड़ा है।

By Rajiv Mishra Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 08 Oct 2024 05:09 PM (IST)
Hero Image
बीजेपी-कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। आज यानी मंगलवार को वोट की गिनती की जारी है। हरियाणा में भाजपा एक बार और सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला तो कई दिग्गजों को हार का मुंह भी देखना पड़ा है।

रोहतक में कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ 2 वोटों से आगे

रोहतक विधानसभा सीट पर 2 वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी भरत भूषण बत्रा बढ़त बनाए हुए हैं। भरत भूषण बत्रा 53822 के साथ पहले स्थान पर हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी मनीष कुमार ग्रोवर 53820 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं।

उचाना कलां में भी दिलचस्प मुकाबला

उचाना कलां विधानसभा सीट से भाजपा के देवेंद्र अत्री 32 वोटों से चुनाव जीत गए है। उनको 48788 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 48749 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस सीट से हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला का सबसे बुरा हाल है। उन्हें सिर्फ 7920 वोट मिले हैं और वो पांचवें पायदान पर रहे। दुष्यंत चौटाला को दो निर्दलीय उम्मीदवारों से भी कम वोट मिले।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें