Move to Jagran APP

हरियाणा में जजपा-आसपा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी, 10 सीटों पर किया नामों का एलान

Haryana Assembly Election 2024 हरियाणा में जजपा-आसपा (JJP ASP News List) गठबंधन ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 नामों को मंजूरी दी गई है। सभी दस सीटों पर जजपा उम्मीदवारों के नाम हैं। गौरतलब है कि आज ही जजपा और आसपा ने तीसरी सूची जारी की थी। इस सूची में 17 नामों को मंजूरी दी गई थी।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 11 Sep 2024 07:15 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा में जजपा-आसपा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी, 10 सीटों पर किया नामों का एलान

जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 नामों को मंजूरी दी गई है। सभी दस सीटों पर जजपा उम्मीदवारों के नाम हैं। जारी लिस्ट के अनुसार, कालका से एडवोकेट बलबीर सैणी, असंध से माया राम रोड़, इसराना से डॉ. सुनील सौदापुर को टिकट दिया गया है।

इन नामों को मिली मंजूरी

  • कालका- एडवोकेट बलबीर सैणी
  • असंध- माया राम रोड़
  • इसराना- डॉ. सुनील सौदापुर
  • बरोदा- दीपक मलिक
  • फतेहाबाद- सुभाष गोरझिया
  • ऐलनाबाद- अंजनी लढा
  • बरवाला- डॉ. अनंतराम
  • बवानीखेड़ा- गुड्डी लांगयान
  • कोसली- लविंदर सिंह यादव
  • तिगांव- टीका राम भारद्वाज

58 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

गौरतलब है कि आज ही जजपा-आसपा गठबंधन ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। इस सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम थे। पहली सूची में कुल 19 नामों को मंजूरी दी गथी थी। जिसके बाद दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम थे। तीसरी में 17 तो चौथी सूची में 10 नाम हैं।

इस तरह से जजपा-आसपा गठबंधन ने अब तक 58 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसके अलावा जजपा और आसपा ने रानियां सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन दे दिया है।

जजपा-आसपा में इतनी सीटों पर गठबंधन

27 अगस्त को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी और चंद्रशेखर की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गठबंधन हुआ।  बैठक में तय हुआ कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में जननायक जनता पार्टी 70 और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें- JJP-ASP Candidates List: जजपा और आसपा की तीसरी लिस्ट जारी, 17 उम्मीदवारों को मिला टिकट; रादौर में बदला प्रत्याशी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।