Move to Jagran APP

Haryana News: जजपा ने सभी इकाइयां की भंग, लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के चलते लिया फैसला, नए सिरे से खड़ा होगा संगठन

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janta Party) ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद अपनी सभी इकाइयां भंग कर दी हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारिणी सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी भी भंग की हैं। प्रदेश में नए पदाधिकारियों की जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। पूरे प्रदेश में जजपा पार्टी उम्मीदवार एक प्रतिशत वोट भी नहीं प्राप्त कर सके।

By Sudhir Tanwar Edited By: Deepak Saxena Updated: Sat, 08 Jun 2024 07:37 PM (IST)
Hero Image
जजपा ने सभी इकाइयां की भंग (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपनी सभी प्रमुख इकाइयों को भंग कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी को भंग किया है। अन्य प्रदेशों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी पदमुक्त कर दिया गया है।

कार्यकर्ताओं ने आगामी घोषणा तक कार्य करते रहने की अपील

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जल्द ही नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। पार्टी अपने संगठन में बदलाव करके नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। संगठन के पुनर्गठन में मेहनती, ऊर्जावान नेताओं व कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जजपा अपने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके संगठन के नए स्वरूप पर काम करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी घोषणा तक अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी से काम करते रहने को कहा है।

ये भी पढ़ें: शेयर मार्केट में लगाते हैं पैसा तो पढ़ लें ये खबर, लोगों को ऐसे ठग रहे जालसाज; बरतें ये सावधानियां

पूरे प्रदेश में जजपा नहीं हासिल कर पाई एक प्रतिशत वोट

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में जजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पूरे हरियाणा (Haryana News) में पार्टी उम्मीदवार एक प्रतिशत वोट भी नहीं प्राप्त कर सके। अब विधानसभा चुनाव पर फोकस कर रही जजपा (JJP In Haryana) ने संगठन में बदलाव कर युवाओं को आगे लाने की योजना बनाई है। साथ ही अनुभवी नेताओं को भी संगठन में अहम पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'क्या कंगना रनौत को थप्पड़ मारना ही आतंकवाद...' कुलविंदर कौर पर एकतरफा कार्रवाई मामले में भड़का किसान यूनियन

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।