Move to Jagran APP

Haryana News: कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी बने हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज

हरियाणा में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को बनाया गया है। इनकी नियुक्ति बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। साथ ही उनके प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Deepak SaxenaUpdated: Fri, 27 Oct 2023 06:11 PM (IST)
Hero Image
कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी बनें हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष।

चंडीगढ़, जागरण डिजिटल। कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इनकी नियुक्ति बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की। उनकी ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही मौजूदा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को पार्टी का नेशनल सेक्रेटरी बनाया गया है।

— ANI (@ANI) October 27, 2023

हरियाणा सीएम ने नायब सिंह सैनी को दी बधाई

हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने अपने एक्स अकाउंट पर बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देते हुए लिखा कि 'कुरुक्षेत्र से सांसद श्री नायब सिंह सैनी जी को हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर उन्हें ढेर सारी बधाई। हमें पूरा विश्वास है कि संगठन को उनके व्यापक राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव का लाभ मिलेगा एवं आगामी सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एक नया इतिहास कायम करेगी। हार्दिक शुभकामनाएँ !'

हमें पूरा विश्वास है कि संगठन को उनके व्यापक राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव का लाभ मिलेगा एवं आगामी सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एक नया इतिहास कायम… pic.twitter.com/rLQrLq1WEI— Manohar Lal (@mlkhattar) October 27, 2023

ओपी धनखड़ ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

इसके साथ ही पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष से नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव बने ओपी धनखड़ ने अपने एक्स अकाउंट पर केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि आपने सबने संगठन कार्य हेतु परिश्रम की पराकाष्ठा की दिल गहराइयों से आभार, नमन आपकी मेहनत को। इसके साथ ही उन्होंने नए हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को भी बधाई दी।

🙏🏽

धन्यवाद केंद्रीय नेतृत्व,

धन्यवाद प्रदेश टीम भाजपा,

धन्यवाद जिला अध्यक्ष- जिला टीम,

धन्यवाद मंडल अध्यक्ष- मंडल टीम,

धन्यवाद शक्तिकेंद्र प्रमुख- सहप्रमुख

धन्यवाद त्रिदेव- बूथ समिति,

धन्यवाद पन्ना प्रमुख

आपने सबने संगठन कार्य हेतु परिश्रम की पराकाष्ठा की - दिल गहराइयों से… pic.twitter.com/iZBHVpW42i

ये भी पढ़ें: Yamunanagar Gangrape: हरियाणा में 27 दिन बाद फिर गैंगरेप, बाल पकड़कर बुरी तरह घसीटा; मन नहीं भरा तो नोचते रहे दरिंदे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें