Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत बजरंग-विनेश का नाम भी शामिल

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पहलवान बजरंग पूनिया और जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट का नाम शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस ने राहुल गांधी प्रियंका गांधी और कन्हैया कुमार को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 13 Sep 2024 01:55 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Election 2024) के लिए सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, अब सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार की तैयारी कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट तक का नाम भी शामिल है।

कन्हैया कुमार भी लिस्ट में शामिल 

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2024) के लिए कांग्रेस के द्वारा जारी किए गए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सुप्रिया श्रीनेत, राज बब्बर, प्रताज सिंह बाजपा, राजीव शुक्ला और इमरान प्रतापगढ़ी भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक के तौर पर चुनावी कैंपेन में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें- हुड्डा की पसंद के 72 उम्मीदवारों को टिकट, SRB गुट की नहीं चली, सैलजा-रणदीप और बीरेंद्र को इतनी सीटों पर करना पड़ा संतोष

यहां देखें स्टार प्रचारकों की लिस्ट

क्र. सं. स्टार प्रचारकों के नाम
1 मल्लिकार्जुन खरगे
2 सोनिया गांधी
3 राहुल गांधी
4 प्रियंका गांधी
5 दीपक बाबरिया
6 उदय भान
7 भूपेंद्र सिंह हुड्डा
8 सुखविंदर सिंह सुक्खू
9 अजय माकन
10 कुमारी सैलजा
11 चौधरी बीरेंद्र सिंह
12 रणदीप सिंह सुरजेवाला
13 आनंद शर्मा
14 अशोक गहलोत
15 भूपेश बघेल
16 चरणजीत सिंह चन्नी
17 सचिन पायलट
18 पवन खेड़ा
19 सतपाल ब्रह्मचारी
20 राजीव शुक्ला
21 इमरान प्रतापगढ़ी
22 राज बब्बर
23 कन्हैया कुमार
24 गोविंद सिंह डोटासरा
25 देवेंद्र यादव
26 सुप्रिया श्रीनेत
27 कैप्टन अजय सिंह यादव
28 अल्का लांबा
29 राजेश लिलोठिया
30 उदित राज
31 कर्नल रोहित चौधरी
32 बजरंग पूनिया
33 विनेश फोगाट
34 अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
35 बी.वी. श्रीनिवास
36 प्रताप सिंह बाजवा
37 फूल सिंह बरैया
38 दीपेंद्र सिंह हुड्डा
39 सुभाष बात्रा
40 जय प्रकाश

हरियाणा (Haryana Election 2024) के 90 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस ने 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, तो वहीं भिवानी सीट पर कांग्रेस सीपीआई (एम) के प्रत्याशी कॉमरेड ओमप्रकाश का समर्थन करेगी। हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान कराएं जाएंगे और आठ अक्टूबर को नतीजें सामने आएंगे। 

यह भी पढ़ें- हुड्डा की पसंद के 72 उम्मीदवारों को टिकट, SRB गुट की नहीं चली, सैलजा-रणदीप और बीरेंद्र को इतनी सीटों पर करना पड़ा संतोष

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर