Move to Jagran APP

हरियाणा सरकार लागू करेगी कोटे के अंदर कोटा, नायब की पहली कैबिनेट बैठक में आरक्षण पर फैसला

हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के बाद कहा कि अनुसूचित जातियों में वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को अधिकार दिए थे। इसे हरियाणा में हम आज से ही लागू करते हैं।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 18 Oct 2024 05:08 PM (IST)
Hero Image
नायब सैनी के पहले कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। शुक्रवार को नायब सैनी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक भी ली। नायब सैनी ने पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इस दौरान नायब सरकार ने आरक्षण को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि अनुसूचित जाति के आरक्षण में उप-वर्गीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को अधिकार दिया था।

ऐसे में अब अनुसूचित जातियों की जो जातियां वंचित रह गई हैं, उनके लिए कोटा बनाकर आरक्षण दिया जाएगा। बता दें कि हरियाणा सरकार अब अनुसूचित जातियों में शामिल अन्य जातियों को कोटे के अंदर कोटा देगी।

कांग्रेस पर बोला हमला

हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। वहीं, नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं। कैबिनेट बैठक के बाद नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। यह गरीब व्यक्तियों के द्वारा चुनी गई सरकार है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: कार्यभार संभालते ही CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, फ्री में होगा किडनी रोगियों का डायलिसिस, मंत्रियों को दफ्तर हुए अलॉट

इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाने का काम किया है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को भ्रमित किया है। कांग्रेस ने किसानों को भड़काने का भी काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को अंधविश्वास में धकेल का प्रयास किया है।

कांग्रेस ने तो खिलाड़ियों तक का भी इस्तेमाल किया है। जनता ने विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को जवाब दिया है। 

कैबिनेट बैठक के बाद बोले सीएम

  • अनुसूचित जातियों में वर्गीकरण के SC का फैसला आज से लागू किया जाएगा।
  • क्रॉनिक किडनी रोगियों को निशुल्क इलाज मिलेगा।
  • सीएम ने कहा कि किसानों का एक-एक दाना MSP पर खरीदेंगे।
  • प्रदेश में 17% धान नमी तक MSP पर खरीदा जाएगा
  • नायब सैनी ने कहा कि करीब 23.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो गई है।
  • उन्होंने कहा कि 11 लाख मैट्रिक टन धान का उठान हुआ है।
  • 3 हजार 56 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया है।
  • 2.70 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद कर चुके हैं।
  • 93 लाख मीट्रिक टन बाजरे का उठान हुआ है।
  • बाजरे की खरीद का 331 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
  • युवाओं को रोजगार देना हमारा दायित्व है।
  • कांग्रेस युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही थी।
  • कांग्रेस राज में पर्ची खर्ची के साथ नौकरी मिलती थी।
  • हमारी सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के नौकरी दी।
  • आने वाले 5 सालों में हरियाणा का और विकास होगा।

बता दें कि गुरुवार को नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। नायब सैनी के अलावा 13 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'पिता फौजी, खुद बनना चाहते थे पुलिस', नायब सैनी की मां बोलीं- विश्वास था बेटा दूसरी बार भी बनेगा सीएम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।