Move to Jagran APP

Haryana New CM: चंद घंटों बाद हरियाणा को मिल जाएगी 'नायब सरकार', लगातार दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण (Nayab Saini Oath Ceremony) समारोह आज सुबह 11 बजे पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण से पहले पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Thu, 17 Oct 2024 07:58 AM (IST)
Hero Image
नायब सैनी आज लेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

राजेश मलकानियां, पंचकूला। हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे दशहरा ग्राउंड सेक्टर 5 पंचकूला में होने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हरियाणा की नायब सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी पहुंच रहे हैं।

पूरे शहर में लगाए गए पोस्टर

पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के पोस्टर लगाए गए हैं।

जिसमें उनका पंचकूला की धरती पर स्वागत किया जा रहा है। नॉन स्टॉप हरियाणा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के भी पोस्ट शहर के विभिन्न चौराहों और सड़कों पर लगाए गए हैं।

सुबह से ही सड़कों पर जुट गए सफाई कर्मचारी

शहर के सभी चौकों पर भाजपा की लड़ियां लगाई गई हैं। दशहरा ग्राउंड में लोगों को सुबह 10 बजे तक पहुंचाने के लिए निमंत्रण दिया गया है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, खेल, उद्योग, किसान, खाप पंचायत से संबंध रखने वाले चेहरे इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। सुबह 5 से ही सफाई कर्मचारी सड़कों पर जुट गए थे। पुलिस फोर्स पूरी तरह तैनात है और हर किसी पर नजर रखी जा रही है।

दो दिन पहले जारी हुई थी एजवाइजरी

8:30 के बाद दशहरा ग्राउंड के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया जाएगा और केवल उन्हें वाहनों को आने दिया जाएगा, जिनके पास पार्किंग पास हैं। सुबह 5 सैर के लिए निकले लोग शपथ ग्रहण समारोह के आसपास सेल्फी लेते नजर आए। महर्षि वाल्मीकि जयंती की सरकारी छुट्टी होने के चलते आज सड़कों पर सुबह 9 बजे वाहन अधिक नहीं होने की संभावना है, लेकिन पुलिस द्वारा ट्रेफिक एडवाइजरी दो दिन पूर्व ही जारी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- शाह यूं ही नहीं कहे जाते राजनीति के चाणक्य, हारी बाजी जीतने का है हुनर; विज और इंद्रजीत भी नहीं कर सके 'खेल'

राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर की पसंद का रखा जाएगा ख्याल

हरियाणा की नई सरकार में जातीय समीकरणों के हिसाब से 10 विधायकों का मंत्री बनना तय है। कुल 12 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। अहीरवाल क्षेत्र से दो मंत्री बनाए जाने प्रस्तावित हैं, जिसमें मंत्री राव इंद्रजीत की पसंद और नापसंद का ख्याल रखा जाएगा।

नायब सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पसंद के उम्मीदवारों को भी तवज्जो दी जा सकती है, इसलिए उनकी राय भी मंत्रियों के चयन में काफी अहम रहेगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के दिल्ली आवास पर कई विधायक आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana New CM: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, जानें मंत्रिमंडल में किस-किसको मिल सकती है जगह

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।