Move to Jagran APP

नायब सैनी के CM बनते ही दुष्यंत चौटाला ने किया बैक टू बैक 3 सोशल मीडिया पोस्ट, जानिए क्या लिखा?

हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन गई है और नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हरियाणा की नई सरकार में नायब सैनी के अलावा 13 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली है। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी उन्हें बधाई दी है।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 17 Oct 2024 05:39 PM (IST)
Hero Image
दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई दी है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद से गुरुवार को भाजपा ने इतिहास रचते हुए प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।

वहीं, नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हरियाणा की नई सरकार में नायब सैनी के अलावा 13 विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है।

नायब सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद बधाइयों का तांता लगा है। वहीं, इस बीच पूर्व भाजपा और इनेलो गठबंधन के दौरान मनोहर लाल सरकार में डिप्टी सीएम रहे दुष्यंत चौटाला ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने भी सीएम सैनी को बधाई दी है।

क्या बोले दुष्यंत चौटाला?

गुरुवार को नायब सैनी (Nayab Saini) के शपथ के बाद पूर्व डिप्टी सीएम और इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बैक-टू-बैक तीन पोस्ट शेयर किए। अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट में उन्होंने नायब सैनी और मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के लिए चलाई गाड़ी तो मनोहर लाल को सिखाया कम्प्यूटर; ऐसे हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी

दुष्यंत चौटाला ने अपने पहले पोस्ट में लिखा है कि नायब सैनी जी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि आप प्रदेश में एक समान विकास एवं प्रगति बनाये रखेंगे तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे।

'उम्मीद है उन्नति और प्रगति को मिलेगी गति'

इसके तुरंत बाद दुष्यंत चौटाला ने दूसरा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि हरियाणा विधानसभा में मेरे साथी रहे अनिल विज, महिपाल ढांडा, रणबीर सिंह गंगवा को मंत्रिपद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि आपके अनुभव एवं योग्यता से प्रदेश की उन्नति एवं प्रगति को गति मिलेगी।

बता दें कि इसके बाद उन्होंने एक और एक्स पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के नवनियुक्त मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। हम आशा करते हैं कि आप अपने-अपने विभागों, मंत्रालयों में गरीब-से-गरीब व्यक्ति की पहुंच को आसान बनाएंगे और प्रदेश की जनता को अपनी श्रेष्ठ सेवाएं देंगे।

भूपेंद्र हुड्डा ने भी दी बधाई

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा ने भी नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) को बधाई दी है। भूपेंद्र हु्ड्डा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट में लिखा कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी और आज शपथ ग्रहण करने वाले उनके मंत्रिमण्डल सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में फिर नायब सरकार, अनिल विज सहित इन विधायकों ने ली शपथ; पढ़िए नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।