Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Panchkula Accident News: पंचकूला में पलटा छोटा हाथी, फैक्ट्री से लौट रहे 25 मजदूर गंभीर रूप से घायल

हरियाणा के पंचकूला में सोमवार शाम को एक छोटा हाथी वाहन पलट गया। इस वाहन में 25 मजदूर सवार थे जो फैक्ट्री से लौट रहे थे। वाहन के पलटने से वह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना में महिला सोनू का सिर फट और हाथ में फैक्चर आया।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Mon, 28 Aug 2023 09:45 PM (IST)
Hero Image
पंचकूला में पलटा छोटा हाथी, फैक्ट्री से लौट रहे 25 मजदूर गंभीर रूप से घायल

पंचकूला, जागरण संवाददाता। Panchkula Accident मल्लाह रोड पिंजौर के पास एक छोटा हाथी गाड़ी पलटने से 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिंजौर में एक फैक्ट्री से मजदूर अपने घर लौट रहे थे, तो उन्होंने रास्ते में एक छोटे हाथी से लिफ्ट मांगी। सभी मजदूर अपने घर सूरजपुर के गांव रामपुर सियूडी में जा रहे थे, तभी मल्लाह मोड़ के पास छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार सभी लगभग 25 मजदूर घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना में महिला सोनू का सिर फट और हाथ में फैक्चर आया। उसकी बेटी रेखा का हाथ टूट गया। वहीं, शांति देवी के हाथ में फैक्चर, सूरज के पैर पर चोट लगी है।

इसके अलावा, सुलोचना का हाथ टूट गया, सुनीता के पैर का फैक्चर आया है। अनिल की दोनों बाजू में चोट लगी है। सभी घायलों को पिंजौर, कालका के अस्पताल में दाखिल करवाया।

पंचकूला की सीएमओ डा. मुक्ता कुमार ने मुआयना किया और घायलों का हाल जाना। पंचकूला के डीसी सुशील सारवान ने भी घटना की जानकारी ली और मरीजों के सही इलाज के निर्देश दिए।