Move to Jagran APP

Panchkula News: 8 साल की आर्शिया ने पंचकूला का नाम किया रोशन, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

ज्ञान चंद गुप्ता ने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाली 8 साल की आर्शिया गोस्वामी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होनहार छात्रा ने पंचकूला का नाम रोशन किया है। आर्शिया गोस्वामी ने विस अध्यक्ष को बताया कि सोनी टीवी चैनल पर बीते रविवार को प्रसारित ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो में उसने मात्र 30 सेकेंड में 17 बार क्लीन एंड जर्क किया है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Fri, 11 Aug 2023 09:53 PM (IST)
Hero Image
Panchkula News: 8 साल की आर्शिया ने पंचकूला का नाम किया रोशन, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता (Gyan Chand Gupta) ने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ (India's Got Talent) में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाली 8 साल की आर्शिया गोस्वामी (Arshiya Goswami Break World Record) को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होनहार छात्रा ने पंचकूला (Panchkula) का नाम रोशन किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने मिली अर्शिया 

आर्शिया गोस्वामी पंचकूला के सेक्टर 29 की रहने वाली हैं तथा वह सेक्टर 26 स्थित ब्राइट स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार को अपने अभिभावकों और भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के पंचकूला जिला संयोजक देशराज पोशवाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से मिलने विधान सभा पहुंची।

डेड लिफ्ट में 62 किलोग्राम वजन उठाया

आर्शिया गोस्वामी ने विस अध्यक्ष को बताया कि सोनी टीवी चैनल पर बीते रविवार को प्रसारित ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो में उसने मात्र 30 सेकेंड में 17 बार क्लीन एंड जर्क किया है। इससे पहले 30 सेकेंड में 16 बार का विश्व रिकॉर्ड था। वहीं, डेड लिफ्ट में उसने 62 किलोग्राम वजन उठाया।

क्लीन एंड जर्क में 32 किलो, स्नैच में 26 किलो, स्कॉट में 47 किलोग्राम तथा बंच प्रेस में 32 वजन उठाया। शो की शूटिंग 5 जुलाई को मुंबई में हुई थी। आर्शिया के पिता अवनीश कुमार गोस्वामी सेक्टर 25 में अपना जिम चलाते तथा उसकी मां हन्नी गोस्वामी गृहणी हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।