हरियाणा: प्रश्नकाल के साथ 2 बजे से शुरू होगी मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर होगी चर्चा
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू होगी। इनेलो और कांग्रेस विधायकों द्वारा जल भराव के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सदन में दो नए बिल भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सत्र को लेकर रणनीति बनेगी। चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन भी होगा जिसमें फर्जी वोट के मुद्दे को उठाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू होगी। प्रश्न काल के साथ दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होगी। प्रश्नकाल के बाद सदन में शून्यकाल होगा।
इसके बाद इनेलो विधायक आदित्य चौटाला और अर्जुन चौटाला के साथ ही कांग्रेस विधायकों द्वारा जल भराव के मुद्दे पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सदन में आज दो नए बिल भी प्रस्तुत किया जाएंगे।
कांग्रेस-बीजेपी सत्र को लेकर रणनीति बनाएगी। 12:30 बजे कांग्रेस विधायकों की बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान कांग्रेस कार्यालय में सभी कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक करेंगे। 12 बजे प्रश्नकाल को लेकर विधानसभा में मिनिस्टर्स ब्रीफिंग होगी।
एक बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। विधानसभा में सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में बैठक होगी। मानसून सत्र के दूसरे दिन कई मुद्दों पर आमने-सामने सत्तापक्ष व विपक्ष होंगे।
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की अध्यक्षता में सभी कांग्रेस विधायक मार्च करेंगे। हाइकोर्ट चौक से विधानसभा सचिवालय तक करीब 1:15 पर मार्च शुरू किया जाएगा। कांग्रेस लगातार फर्जी वोट का मुद्दा उठा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।