Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हुड्डा के रथ पर हरियाणा में घूमेंगे प्रियंका और राहुल गांधी, सैलजा के गढ़ से शुरू होगी विजय संकल्प यात्रा

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा में विजय संकल्प यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा सोमवार से शुरू होगी और अंबाला संसदीय क्षेत्र के नारायणगढ़ से शुरू होगी। इस दौरान राहुल गांधी लोगों से संवाद भी करेंगे। राहुल और प्रियंका गांधी की रथयात्रा का कार्यक्रम कुमारी सैलजा के प्रभाव वाले अंबाला से शुरू हो रही है। कुमारी सैलजा राहुल गांधी की रैलियों में शामिल नहीं हुई थीं।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 30 Sep 2024 09:57 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा में आज से विजय संकल्प यात्रा निकालेंगे राहुल और प्रियंका। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में दो विजय संकल्प रैलियां कर चुके कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी राज्य में रथयात्रा निकालेंगे। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा सोमवार से आरंभ होगी। अंबाला संसदीय क्षेत्र के नारायणगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में राहुल गांधी लोगों के साथ संवाद करेंगे।

फिलहाल एक दिन की यात्रा के कार्यक्रम जारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का अभिनंदन करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन जन आशीर्वाद रैलियों के बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की विजय संकल्प यात्रा की रूपरेखा तैयार की है। फिलहाल दोनों की एक दिन की यात्रा के कार्यक्रम जारी किये गये हैं, लेकिन माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार पूरे राज्य में विजय संकल्प यात्रा निकालने वाले हैं।

सैलजा के इलाके से रथयात्रा करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी करनाल के असंध और हिसार के बरवाला में दो रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। सैलजा बरवाला की रैली में नहीं गई थी। अब राहुल गांधी ने कुमारी सैलजा के ही प्रभाव वाले अंबाला संसदीय क्षेत्र से रथयात्रा का कार्यक्रम तैयार किया है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला अभी तक राहुल गांधी की किसी रैली में शामिल नहीं हुए। उनके बेटे आदित्य सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी सोमवार को उसी रथ पर सवार होकर रोड शो करेंगे, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: चुनाव से पहले भाजपा का बागियों पर एक्शन, रणजीत चौटाला समेत 8 नेताओं को पार्टी से निकाला

यह रहेगा विजय संकल्प यात्रा का रूट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की विजय संकल्प यात्रा सोमवार को नारायणगढ़ के हुडा ग्राउंड से जनसभा के रूप में आरंभ होगी। यहां जनसभा करने के बाद राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा बिलासपुर, यमुनानगर, दोसड़का चौक, मुलाना, राजीव चौक, साहा, शहीद ऊधम सिंह चौक कुरुक्षेत्र, बाबैन चौक लाडवा और पीपली चौक होते हुए थानेसर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी व प्रियंका गांधी बड़ी जनसभा करने वाले हैं।

लाडवा में मुख्मयंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने उनके मुकाबले अपने निवर्तमान विधायक मेवा सिंह को चुनावी रण में उतारा है। कुरुक्षेत्र में पूर्व विधानसभा स्पीकर एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव ल़ड़ रहे हैं, जबकि भाजपा ने यहां अपने शहरी निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा को उतारा है। सुधा पिछले चुनाव में करीब 500 वोटों से अशोक अरोड़ा से चुनाव जीते थे। रथ यात्रा से राहुल राजनीतिक देश देंगे।

यह भी पढ़ें- Haryana Chunav 2024: राजनीतिक दलों में अचानक बढ़ने लगा दलित प्रेम, सभी अपने पाले में करने की कर रहे कोशिश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें