Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: राव नरबीर सिंह और रणजीत चौटाला ने बदला मन, भाजपा में बने रहेंगे; टिकट का मिला भरोसा

हरियाणा विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा वैसे ही राजनीति घटनाक्रम बदल रहे है। हरियाणा के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर से टिकट न मिलने पर कांग्रेस में शामिल होने की बात कही तो वहीं बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने भी कांग्रेस में शामिल होने की चेतावनी दी थी। हालांकि बाद में दोनों ने मन बदल लिया अब वो भाजपा में ही बने रहेंगे।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 04 Sep 2024 10:46 AM (IST)
Hero Image
राव नरबीर सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की (फोटो- सोशल मीडिया)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। टिकटों के लिए चल रही लॉबिंग के बीच मंगलवार को दिल्ली में कई बड़े राजनीतिक घटनाक्रम हुए। बादशाहपुर से टिकट नहीं मिलने की आशंका के चलते पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की चेतावनी दी तो उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिलने के लिए बुला लिया। वहीं बिजली व जेल मंत्री रणजीत चौटाला के भी कांग्रेस में शामिल होने की कवायद चल रही थी। बाद में रणजीत चौटाला ने कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं।

गोपाल कांडा को सिरसा से चुनाव लड़ा सकती है भाजपा

हलोपा विधायक गोपाल कांडा के धुर राजनीतिक विरोधी गोकुल सेतिया को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल कर दिया। इसके तुरंत बाद इंटरनेट मीडिया पर सेतिया के गैंगेस्टरों के साथ पुराने फोटो वायरल हो गए। भाजपा का समर्थन कर रहे हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा का गोकुल सेतिया का छत्तीस का आंकड़ा है।

भाजपा सिरसा से गोपाल कांडा को चुनाव लड़वाने पर विचार कर रही है। फोटो वायरल होने पर सेतिया ने कहा कि यह फोटो 10 से 15 साल पहले कॉलेज की फोटो है। गोपाल कांडा ने कांग्रेस में शामिल होने पर मेरी टिकट कटवाने के लिए इसे अपने चैनल पर चलवाया है। मैंने 2019 का चुनाव लड़ा था, तब ये फोटो क्यों नहीं सामने आई।

मनोहर लाल के समझाने पर माने रणजीत

रानियां से भाजपा का टिकट मांग रहे बिजली व जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने भी कांग्रेस का रुख करने की चेतावनी दी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के समझाने पर रणजीत माने और बयान दिया कि भाजपा ने उन्हें बहुत मान सम्मान दिया है, इसलिए वह कहीं नहीं जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: भूपेंद्र हुड्डा नहीं चाहते AAP और सपा से गठबंधन, सुशील गुप्ता बोले- मैं मना कर दूंगा

राव नरबीर को मिला टिकट का भरोसा

राव नरबीर को 2019 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। तब कोई विरोध नहीं किया था, लेकिन अब उन्हें लग रहा था कि पार्टी बादशाहपुर सीट से टिकट देगी। मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव भी यहां टिकट की लाइन में हैं।

नरबीर को जब लगा कि टिकट कट सकता है तो उन्होंने हुड्डा से बात की। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह के बुलावे पर उनसे मिलने पहुंचे राव नरबीर को बादशाहपुर से टिकट का भरोसा मिल गया। ऐसे में राव ने कांग्रेस में जाने का इरादा छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: 5 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन, 3600 कर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर